SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

शाहजहांपुर में सुरेश खन्ना का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- 2027 में योगी के नेतृत्व में तीसरी बार बनेगी BJP सरकार

यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कांग्रेस पार्टी को अराजकतावादी पार्टी बताया, बोले यूपी में योगी के नेतृत्व में भाजपा तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Nov 02, 2026, 10:59 AM IST | Updated: Nov 02, 2026, 11:04 AM IST
Image Credit: Suresh Khanna Shahjahanpur,
Join

शिव कुमार/शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना आज शाहजहांपुर पहुंचे. मीडिया से खास बातचीत में वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने इस दौरान कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा जुबानी हमला किया. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि कांग्रेस एक 'अराजकतावादी' और 'कंफ्यूज' पार्टी है जिसका उत्तर प्रदेश में जनाधार पूरी तरह खत्म हो चुका है, वहीं 2027 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है.

सपा उम्मीदवारों की जीत, पार्टी की नहीं

वित्त मंत्री ने हाल ही में हुए एमएलसी चुनाव में सपा की पांच सीटें जीते जाने पर कहा कि यह जीत समाजवादी पार्टी की नहीं बल्कि उनके उम्मीदवारों चेहरे पर जीत हैं. ऐसे में समाजवादी पार्टी को खुश होने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि एमएलसी के चुनाव में कांग्रेस पार्टी का उत्तर प्रदेश से सुपड़ा साफ हो गया है. कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में अपना उम्मीदवार खड़े करने की स्थिति में नहीं है क्योंकि कांग्रेस पार्टी एक कंफ्यूज पार्टी है. उन्होंने कांग्रेस पार्टी को एक अराजकतावादी पार्टी भी बताया.

धरने के नाम पर अराजकता फैलाना गलत

हाल ही में चुनाव आयुक्त को हटाने को लेकर हुए धरना प्रदर्शन के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी संवैधानिक तरीके से चुनी गई सरकार के सामने चुनौती खड़ा करने की कोशिश कर रही है. लेकिन जनता और आम इंसान उनके साथ नहीं है.उन्होंने धरना-प्रदर्शन के नाम पर अराजकता फैलाने को लेकर कहा कि यह जनमानस के लिए ठीक नहीं है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में धरने की अनुमति है लेकिन अराजकता फैलाने की नहीं.

2027 में तीसरी बार बीजेपी सरकार का दावा

वित्त मंत्री ने कहा कि बरेली में भारतीय जनता पार्टी एक रैली करने जा रही है जिसे लोकतंत्र बचाओ और अराजकता हटाओ नारा दिया गया है. वित्त मंत्री ने कहा कि सरकारे अराजकता से नहीं बदली जाती. आज मोदी का पूरे देश में कोई विकल्प नहीं है. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी PDA के नाम पर लोगों को भ्रमित कर रही है. वित्त मंत्री ने कहा कि यूपी में आज योगी मोदी की डबल इंजन की सरकार है। वित्त मंत्री ने दावा किया कि योगी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी यूपी में तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। उनमें सपा और कांग्रेस के बारे में कहा कि यह लोग हमेशा सत्ता से दूर रहेंगे.

मोदी-शाह के हाथ 'मिशन 27' की कमान, हर कमिश्नरी में होगी PM की रैली, 'चाणक्य' संभालेंगे बूथ


योगी आदित्यनाथ बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री, बेस्ट CM सर्वे 2026 में हासिल किया पहला स्थान

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES