UP चुनाव पर बड़ी खबर! SP ने दिया 26 सीटों का ऑफर, 120-130 सीटों पर अड़ी कांग्रेस
UP चुनाव पर बड़ी खबर! SP ने दिया 26 सीटों का ऑफर, 120-130 सीटों पर अड़ी कांग्रेस
Published: Nov 24, 2026, 12:22 IST
| Updated: Nov 24, 2026, 12:30 IST
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर चर्चा तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को 26 सीटों का प्रस्ताव दिया है. वहीं कांग्रेस 120 से 130 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए मांग पर अड़ी हुई है. इसको लेकर दोनों पार्टियों को लेकर मंथन लगातार चल रहा है.
वहीं यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सपा-कांग्रेस के बीच गठबंधन की बातचीत को लेकर सपा के सांसद राम गोपाल यादव ने कहा, "बैठक में जो कहना था, वो कल कहा था. मैंने उनको (कांग्रेस) अपनी 26 सीटें भी दे दी हैं और फिर आज बात करने जा रहे हैं."
सांसद राजीव राय ने क्या कहा?
इसके अलावा, समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि "26 सीटों पर हम चर्चा करेंगे. हमने उनको एक लिस्ट दी है."