App

सीएम योगी से एक मीटिंग... और ओम प्रकाश राजभर ने इस सीट से लड़ने का कर दिया ऐलान

यूपी में चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज है. सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर और उनके दोनों बेटों की सीएम योगी से मुलाकात के बात कई सियासी मायने निकलकर सामने आ रहे हैं. इस ओपी राजभर ने एक निजी चैनल में दिए इंटरव्यू के दौरान इस पर स्थिति को साफ कर दिया.

सीएम योगी से एक मीटिंग... और ओम प्रकाश राजभर ने इस सीट से लड़ने का कर दिया ऐलान
Image Credit: ZEE CREATIVE

यूपी में विधानसभा चुनाव होने हैं. इसको लेकर सभी पार्टियां अपनी-अपनी सियासी रोटियां सेंकने में जुटी हैं. चाहे NDA गठबंधन के दल हों या फिर इंडी गठबंधन की पार्टियां हो... हर कोई अपने समीकरण सेट करने में लगे हुए हैं. वहीं NDA गठबंधन के सहयोगी सुभासपा सुप्रीमो और यूपी के मंत्री ओम प्रकाश राजभर भी पूर्वांचल में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने की कोशिश में जुटे हैं. उन्होंने 24 नवंबर को सीएम योगी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने अपने दोनों बेटों को भी मुख्यमंत्री से मिलवाया है.

राजनीतिक गलियारों से मिली जानकारी के मुताबिक, ओपी राजभर अकबरपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी में लगे हुए हैं. वहीं दूसरी तरफ परिवार की अगली राजनीतिक पारी को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं. हालांकि, उन्होंने पहले ही साफ कर चुके हैं कि 2027 के विधानसभा चुनाव में दोनों बेटों में से एक विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है. इस चुनावी माहौल के बीच सीएम योगी से मुलाकात से कई सियासी मायने निकलकर सामने आ रहे हैं.

सीएम से मुलाकात के क्या मायने ?

सीएम से मुलाकात के बात ओपी राजभर के बेटे की राजनीतिक भूमिका पर कई कयास लगाए जा रहे हैं. इसमें सबसे बड़ा सवाल यह है कि 2027 के चुनाव में राजभर अपने दोनों बेटों में से किसे चुनावी मैदान में उतारेंगे? इस पर ओपी राजभर ने एक निजी इंटरव्यू के चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने साफ किया है कि दोनों बेटे चुनाव नहीं लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि केवल एक बेटा ही विधानसभा चुनाव लड़ेगा. हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया है कि वह कौन से बेटे को मैदान में उतारेंगे?

ओपी राजभर कहां से लड़ेंगे चुनाव ?

इसके अलावा, ओपी राजभर ने खुद के चुनाव लड़ने की भी सियासी तस्वीर काफी हद तक साफ कर दी है. उन्होंने कहा कि वह अकबरपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं. इसके लिए वह अपनी मौजूदा सीट जहूराबाद छोड़ने को भी तैयार हैं. उनके इस बयान के बाद से पूर्वांचल की राजनीति में उनकी चुनावी रणनीति और 2027 में सीटों के समीकरण को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं.

ये भी पढ़ेंः दो लड़के चुनाव परिणाम से पहले ही हो चुके विफल, सपा-कांग्रेस पर गरजे सीएम योगी

कौन हैं ओपी राजभर के दोनों बेटे?

अरविंद राजभरः ओपी राजभर के बड़े बेटे हैं. वे हमेशा सुभासपा के कार्यों और रैलियों में काफी सक्रिय नजर आते हैं. अरविंद राजभर, पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव के रूप में कार्य कर रहे हैं और संगठनात्मक गतिविधियों में हमेशा एक्टिव रहते हैं. उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में यूपी की घोसी लोकसभा सीट से एनडीए के उम्मीदवार भी थे.

अरुण राजभरः ओपी राजभर के छोटे बेटे हैं. वे भी हमेशा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय रहते हैं. इसके अलावा, पूर्वांचल में प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं. 

ये भी पढ़ेंः ZEE SPL: 26 सीटों का ऑफर गठबंधन तोड़ने की तैयारी या प्रेशर पॉलिटिक्स? यूपी चुनाव पर एक्सपर्ट ने दिए 5 सवालों के जवाब

 


 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Manish Kushawah

Manish Kushawah

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More