App

कांग्रेस में टिकट और पद के लिए हो रही उगाही? आरोपों पर यूपी प्रभारी ने दी सफाई, देखें राजेंद्र पाल गौतम ने क्या कहा?

यूपी विधानसभा में टिकट देने से पहले ही कांग्रेस पर उगाही के आरोप लगने लगे हैं. पिछले दिनों राहुल गांधी से इस संबंध में शिकायत भी की गई. अब यूपी प्रभारी ने सफाई दी है.

कांग्रेस में टिकट और पद के लिए हो रही उगाही? आरोपों पर यूपी प्रभारी ने दी सफाई, देखें राजेंद्र पाल गौतम ने क्या कहा?
Image Credit: Social Media

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस में टिकट दिलाने के नाम पर कथित वसूली का गंभीर आरोप लगा है. राहुल गांधी समेत पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को मेल भेजकर टिकट के नाम पर कथित वसूली का आरोप लगा है. इस पूरे मामले में सियासत में शुरू हो गई है. वहीं, कांग्रेस इसे साजिश बता रही है. यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने इन आरोपों को​ सिरे से खारिज किया है.

यह है पूरा मामला  

जानकारी के मुताबिक, लखीमपुर खीरी से उदित त्रिवेदी ने 29 अक्टूबर को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत शीर्ष नेताओं को एक मेल भेजा. उनमें उन्होंने पार्टी के कुछ पदाधिकारियों और नेताओं से जुड़े लोगों पर विधानसभा का टिकट दिलाने के नाम पर वसूली का आरोप लगाया. इतना ही नहीं पार्टी में पद के नाम पर भी पैसे मांगने का आरोप लगाया है. उनका आरोप है कि ये लोग कोई और नहीं यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम के ऑफिस से जुड़े दो लोग हैं, जिनके नाम विनय गौतम और सोनू गौतम हैं. लिहाजा उन्होंने इस पूरे मामले की जांच कराने और कथित लेनदेन का पता लगाने की मांग की है. साथ ही राजेंद्र पाल गौतम को पद से हटाने की मांग भी की है.

राजेंद्र पाल गौतम ने दी सफाई    

उदित त्रिवेदी की शिकायत के बाद कांग्रेस में हड़कंप मच गया. सियासी बयानबाजी भी शुरू हो गई. पूरे मामले में यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने सफाई दी है. उन्होंने आरोपों का खंडन किया है. राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि मैं उन ​शुभचिंतकों धन्यवाद देना चाहता हूं जो मेरे आलोचक हैं और जो मेरे छवि को खराब करने से पहले आगाह किया है. राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि उन लोगों ने मेल कर मुझे जगाने का काम किया है. मैं इसे सकारात्मक दृष्टि से देखता हूं.

कांग्रेस जितनी मजबूत होगी, उतने आरोप लगेंगे  

उन्होंने कहा कि मैं जानता हूं कि कांग्रेस पार्टी यूपी में जितनी मजबूत होगी, उतने ही लोग अलग अलग तरह के आरोप लगाएंगे. कोई कहेगा जिलाध्यक्ष बनाने के लिए पैसे लिए हैं, कोई कहेगा कि टिकट के लिए पैसा मांगा जा रहा है. अच्छी बात ये है कि अभी तक टिकट देने की बात किसी से हुई नहीं है. उन्होंने शीट शेयरिंग की बात लगभग शुरू हो गई है. हम लोगों पर ऐसे आरोप लगेंगे. ऐसे में मैं कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है.

कार्यकर्ताओं को झांसे में न आने की सलाह दी  

उन्होंने कहा कि जो भी कार्यकर्ता चुनाव लड़ना चाहता है इस तरह के झांसे पर न आए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी न किसी को टिकट देने के लिए पैसे मांगती है और न ही कांग्रेस पार्टी किसी को पद देने के लिए पैसे मांगती है. उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस को यूपी में दोबारा से खड़ा करने में लगा हूं, और इस मिशन को पूरा करके रहूंगा. इसमें बाधाएं आएंगी, लेकिन कांग्रेस को मजबूत करने की पूरी कोशिश की जाएगी.  

(लखनऊ से विशाल सिंह की रिपोर्ट)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Amitesh Pandey

Amitesh Pandey

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More