App

UP चुनाव से पहले BJP का ‘सीट शेयरिंग’ गेमप्लान: योगी से मौर्य तक 4 नेताओं को जिम्मेदारी, सहयोगियों को मिलेंगी कितनी सीटें?

मथुरा की चिंतन बैठक के बाद बीजेपी ने यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए कमर कस ली है. सूत्रों के मुताबिक गृह मंत्री अमित शाह ने चुनावी तैयारियों को मॉनिटर करने के लिए हर महीने कम से कम सात दिन यूपी में कैंप करेंगे. इसी तरह बीजेपी ने सहयोगी दलों के साथ सीट शेयरिंग पर बातचीत के लिए चार बड़े नेताओं की जिम्मेदारी तय कर दी है.

UP चुनाव से पहले BJP का ‘सीट शेयरिंग’ गेमप्लान: योगी से मौर्य तक 4 नेताओं को जिम्मेदारी, सहयोगियों को मिलेंगी कितनी सीटें?
Image Credit: शीट शेयरिंग पर चर्चा (AI)

यूपी विधानसभा चुनाव यानी 2027 की जंग से पहले बीजेपी ने गठबंधन के भीतर सीटों की सौदेबाजी का पहला रोडमैप तैयार कर लिया है. अब बड़ा सवाल ये उठ रहा है कि सहयोगी कितनी सीट मांगेंगे और बीजेपी कितनी सीट देने के लिए तैयार होगी? यूपी की सत्ता में जीत की हैट्रिक लगाने के लिए लिए बीजेपी ने कमर कस ली है. हालांकि 2027 का मुकाबला अभी दूर है, लेकिन बीजेपी ने चुनावी तैयारी का एक अहम मोर्चा अभी से खोल दिया है.

गठबंधन और सीट शेयरिंग

बीजेपी अपने सहयोगियों के साथ सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत का खाका तैयार कर रही है और इसी के तहत अलग-अलग दलों से बातचीत की जिम्मेदारी पार्टी के चार बड़े चेहरों को दी गई है.

यानी इस बार सीट शेयरिंग की बातचीत अचानक चुनाव के वक्त नहीं, बल्कि पहले से राजनीतिक और क्षेत्रीय समीकरणों को देखकर आगे बढ़ाने की तैयारी है.

  1. आरएलडी के साथ सीटों पर बातचीत की कमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संभालेंगे.
  2. अपना दल(S) के साथ बातचीत डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक करेंगे.
  3. निषाद पार्टी से सीट शेयरिंग पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी चर्चा करेंगे.
  4. सुभासपा के साथ बातचीत की जिम्मेदारी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को दी गई है.

इस तरह बीजेपी ने चार सहयोगी दलों के लिए चार अलग-अलग पॉलिटिकल चैनल तैयार किए हैं.

असली मुद्दा- सहयोगियों की सीटों की मांग क्या है?

अपना दल (एस) के पिछले चुनावी प्रदर्शन को देखें तो 2017 में पार्टी ने 11 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 9 सीटों पर जीत हासिल की थी. 

  • 2022 में पार्टी 17 सीटों पर मैदान में उतरी और 12 सीटों पर जीत दर्ज की.
  • यानी अपना दल एस के पास अपनी सीटों की मांग बढ़ाने के लिए पिछले प्रदर्शन का आधार मौजूद है.
  • यही वजह है कि 2027 के लिए सीट शेयरिंग में अपना दल एस की मांग बीजेपी के लिए अहम चुनौती हो सकती है.

निषाद पार्टी

  • पिछले विधानसभा चुनाव में निषाद पार्टी को 14 सीटें मिली थीं.
  • लेकिन इनमें से 6 सीटों पर बीजेपी ने अपने उम्मीदवार उतारे थे.
  • ऐसे में इस बार निषाद पार्टी भी अपने हिस्से की सीटों को लेकर ज्यादा मजबूत दावेदारी कर सकती है.
  • यानी सीट शेयरिंग की टेबल पर बीजेपी को सहयोगियों की मांग और अपने उम्मीदवारों के बीच संतुलन बनाना होगा.

आरएलडी और सुभासपा भी इस पूरे गणित में बेहद अहम

पिछले विधानसभा चुनाव में आरएलडी ने 33 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जबकि सुभासपा 18 सीटों पर मैदान में उतरी थी.

अब दोनों दल बीजेपी के साथ गठबंधन में अपनी राजनीतिक ताकत, प्रभाव वाले इलाकों और पिछले प्रदर्शन के आधार पर सीटों की हिस्सेदारी चाहेंगे.

यहीं से शुरू होगा असली सीट शेयरिंग गेम.

जानकारी के मुताबिक, सीट शेयरिंग के संभावित फॉर्मूले में आरएलडी के लिए अधिकतम 18 सीटों और सुभासपा के लिए करीब 10 सीटों तक के विकल्प पर चर्चा हो सकती है. हालांकि ये अंतिम फैसला नहीं है. आखिरी तस्वीर बातचीत, सीटों की स्थिति और चुनावी समीकरण के आधार पर ही साफ होगी.

लेकिन इतना तय है कि बीजेपी ने सहयोगियों के साथ बातचीत का पहला फ्रेम तैयार कर लिया है.

और इस बार सीट शेयरिंग सिर्फ ये तय करने तक सीमित नहीं होगी कि किस दल को कितनी सीटें मिलेंगी.

सबसे अहम होगा—कौन सी सीट किसे मिलेगी?

किस सीट पर सहयोगी का संगठन मजबूत है.
कहां उसका सामाजिक आधार प्रभावी है.
कहां पिछले चुनाव में प्रदर्शन बेहतर रहा.
और सबसे बड़ा सवाल-कौन सा उम्मीदवार गठबंधन के लिए सीट जीत सकता है.

इन तमाम फैक्टर के आधार पर सीटों का फॉर्मूला तैयार होगा.

यानी 2027 की लड़ाई में बीजेपी के सामने सिर्फ विपक्ष नहीं होगा.

एक बड़ी चुनौती अपने गठबंधन को मजबूत और संतुलित रखने की भी होगी.

सहयोगियों को उनकी राजनीतिक ताकत के मुताबिक सीटें देना, लेकिन साथ ही बीजेपी के अपने दावेदारों और संगठन के हितों को भी सुरक्षित रखना.

यही होगा बीजेपी का सबसे बड़ा सीट शेयरिंग टेस्ट.

चार सहयोगी, चार वार्ताकार और 403 सैकड़ों सीटों का गुणागणित. 2027 की चुनावी जंग अभी बाकी है, लेकिन गठबंधन के भीतर सीटों के बंटवारे की बिसात बिछ चुकी है.

'मिशन यूपी 2027'

  • मिशन यूपी 2027: बीजेपी का जोरदार चुनाव अभियान शुरू करने की योजना.
  • गृह मंत्री अमित शाह खुद उत्तर प्रदेश में बीजेपी के चुनाव प्रचार को तेज करने की कमान संभाली है.
  • सूत्रों के मुताबिक चुनाव प्रचार की देखरेख के लिए शाह हर महीने कम से कम 7 दिन यूपी में बिताएंगे.
  • मथुरा में हुई 'चिंतन बैठक' के बाद, बीजेपी यूपी में पूरी तरह से चुनावी तैयारियों के मोड में आ गई है.
  • शाह जमीनी स्तर के प्रबंधन, संगठनात्मक तालमेल और चुनावी तैयारियों पर ध्यान केंद्रित करेंगे.
  • बीजेपी के अन्य वरिष्ठ नेताओं को भी राज्य के अलग अलग हिस्सों में तैनात किए जाने की संभावना है.

इस तरह से 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले, बीजेपी अपने जमीनी नेटवर्क को मजबूत करने और चुनावी रणनीति को और धार देने की तैयारी कर रही है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shwetank Ratnamber

Shwetank Ratnamber

श्वेतांक रत्नाम्बर वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 22 वर्षों से ज्यादा का व्यापक अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय (देश-दुनिया) खबरों की डेस्क पर कार्यरत हैं. समसामयिक मुद्दों, वैश्विक राजनीति और कूटनीति पर गहरी समझ रखने वाले श्वेतांक जटिल अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और राजनीतिक समीकरणों का सटीक विश्लेषण करने के विशेषज्ञ हैं.Zee News डिजिटल से पहले उन्होंने ज़ी मीडिया नेटवर्क के ग्लोबल न्यूज़ चैनल 'WION' के साथ काम किया है. इस दौरान उन्होंने 'Gravitas', 'The West Asia Post' और 'One Africa' जैसे कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्राइम-टाइम शोज़ के हिंदी प्रोडक्शन और इंटरप्रिटेशन में अहम भूमिका निभाई. 2004 से शुरू हुए अपने पत्रकारिता करियर में श्वेतांक ने रिपोर्टिंग और एंकरिंग के साथ-साथ चार लोकसभा और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की व्यापक ग्राउंड कवरेज की है.जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI), नई दिल्ली से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा के बाद मास कम्युनिकेशन और पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल करने वाले श्वेतांक लंबे समय से 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' (PCI) के सम्मानित सदस्य हैं.आप श्वेतांक रत्नाम्बर से सीधे shwetank.ratnamber@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), मेटा (फेसबुक) और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.' 
Read More