App

सपा तीसरा प्रत्याशी उतारती तो BJP 9वां: अखिलेश ने पहली बार दिखाई समझदारी, डिप्टी सीएम का सपा अध्यक्ष पर वार

Keshav Prasad Maurya: यूपी राज्यसभा चुनाव में सपा ने तीसरा प्रत्याशी नहीं उतारा. इस पर केशव प्रसाद मौर्य ने सपा पर हमला बोला है. केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अगर सपा तीसरा प्रत्याशी उतारती तो बीजेपी शांत न रहती.

सपा तीसरा प्रत्याशी उतारती तो BJP 9वां: अखिलेश ने पहली बार दिखाई समझदारी, डिप्टी सीएम का सपा अध्यक्ष पर वार
Image Credit: Keshav Prasad Maurya

मोहम्मद गुफरान/प्रयागराज: प्रयागराज पहुंचे यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने राज्यसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि अखिलेश यादव ने पहली बार बुद्धिमता और समझदारी का परिचय दिया है, जो उन्होंने तीसरा प्रत्याशी नहीं खड़ा किया. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अगर अखिलेश यादव तीसरा प्रत्याशी खड़ा करते तो भारतीय जनता पार्टी 9वां प्रत्याशी खड़ा करती, लेकिन अखिलेश यादव ने समझदारी पहली बार दिखाई और तीसरा प्रत्याशी नहीं खड़ा किया.

सपा का हारना तय था 
डिप्टी सीएम ने कहा कि अगर अखिलेश यादव तीसरा प्रत्याशी खड़ा करते तो उसका हारना तय था और बीजेपी का जीतना तय था. राज्यसभा के लिए नामांकन के आखिरी दिन अखिलेश यादव के तीन नहीं बल्कि 403 सीटों पर नजर वाले बयान पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने यह प्रक्रिया दी है. हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता राधाकांत ओझा को बीजेपी द्वारा राज्यसभा के लिए नामित किए जाने पर भी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि राधाकांत ओझा बहुत ही प्रतिष्ठित अधिवक्ता के साथ बीजेपी के जुझारू कार्यकर्ता रहे हैं. डिप्टी सीएम ने कहा कि उनके सदन में जाना प्रयागराज के लिए गर्व का विषय है. राधाकांत ओझा, सपा शासन काल में कैबिनेट मंत्री रहे शिवाकांत ओझा के भाई हैं. फिलहाल शिवाकांत ओझा भी अभी बीजेपी में हैं. 

दिल्ली में सपा और कांग्रेस के प्रदर्शन पर पलटवार 
वहीं, चुनाव आयोग के खिलाफ दिल्ली में सपा और कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन और आरोपों पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव बीजेपी के सत्ता में बने रहने से बेचैन हैं. डिप्टी सीएम ने कहा कि जब सुबह अखिलेश यादव ने तीन नहीं 403 की बात कही तो उनकी बात से यह साफ हो गया कि वह 2022 में भी इसी तरह का दावा कर रहे थे, लेकिन उनकी साइकिल 111 पर अटक गई थी. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इस बार उनकी साइकिल की चैन 100 के नीचे पहुंचने तक उतर जाएगी और सपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा.

क्या घुसपैठियों के वोटों से सपा के सांसद विधायक बने?
चुनाव आयोग उसी को भारतीय नागरिक मानता है जो भारतीय जनता पार्टी को वोट देने वाले अखिलेश यादव के बयान पर भी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने तीखा पलटवार किया है. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि सपा के जो विधायक और सांसद बने हैं, वह भारतीय नागरिकों के नहीं क्या घुसपैठियों के वोटों से सांसद विधायक बने हैं?. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Amitesh Pandey

Amitesh Pandey

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More