SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

यूपी में सीट बंटवारे पर सपा-कांग्रेस में खींचतान! 23 नवंबर से दिल्ली में शुरू होगा बड़ा मंथन

यूपी चुनाव 2027 से पहले सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे पर हलचल तेज है. कांग्रेस की 181 सीटों की दावेदारी और सपा के नाम से वायरल 54 सीटों की सूची के बीच 23 नवंबर से दिल्ली में बैठक होगी.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Nov 18, 2026, 12:08 IST | Updated: Nov 18, 2026, 12:13 IST
Image Credit: UP SP Congress Seat Sharing 2027
Join

नंदन श्रीवास्तव/ लखनऊ: साल 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर सियासत गरमा गई है. गठबंधन के अंदर किसे कितनी सीटें मिलेंगी, इसको लेकर दोनों तरफ से अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं. 

बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने 181 सीटों पर अपनी दावेदारी जताई है और इसको लेकर एक सूची भी सपा नेतृत्व को दी है. वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर एक और सूची तेजी से फैल रही है, जिसमें कांग्रेस के लिए सिर्फ 54 सीटें छोड़े जाने का जिक्र है. वायरल हो रही इस कथित List में 43 सामान्य और 11 आरक्षित सीटों का नाम होने की बात कही जा रही है. हालांकि सपा की तरफ से अभी तक इस सूची को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, इसलिए इसे अभी सिर्फ एक संभावित प्रस्ताव ही माना जा रहा है.

लखनऊ से नोएडा तक कई बड़ी सीटें चर्चा में

चर्चा में आई सूची में लखनऊ, कानपुर, आगरा, गाजियाबाद, नोएडा, वाराणसी, गोरखपुर, रायबरेली, अमेठी और प्रयागराज जैसे बड़े जिलों की विधानसभा सीटों के नाम बताए जा रहे हैं. अगर ये दावे सही निकलते हैं तो आने वाली बातचीत में सीटों को लेकर काफी माथापच्ची हो सकती है.

23 से 25 नवंबर तक दिल्ली में होगी बड़ी बैठक

सीटों के बंटवारे पर अंतिम फैसला लेने के लिए 23, 24 और 25 नवंबर को दिल्ली में दोनों दलों के नेताओं की अहम बैठक रखी गई है. इस दौरान हर एक विधानसभा सीट पर अलग-अलग चर्चा होगी. सूत्रों के मुताबिक, बातचीत में सिर्फ सीटों की संख्या ही नहीं, बल्कि उस सीट पर उम्मीदवार की पकड़ और जीतने की संभावना को भी तराजू पर तौला जाएगा. सपा सांसद राजीव राय ने भी इन तारीखों पर बैठक होने की बात कही है. जानकारी के मुताबिक, बातचीत के लिए दोनों दलों की ओर से तीन-तीन सदस्यों की समिति बनाई गई है.

181 बनाम 54 - किसे कितनी सीटें मिलेंगी?

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि गठबंधन में आखिर सीटों का गणित क्या होगा? क्या कांग्रेस अपनी बड़ी मांग पर टिकी रहेगी या जीत की संभावना के हिसाब से समझौता होगा? 23 से 25 नवंबर तक चलने वाली बैठकों के बाद इस सियासी समीकरण की तस्वीर काफी हद तक साफ हो सकती है. फिलहाल सीटों को लेकर कोई पक्की सहमति सामने नहीं आई है.


'जमानत पर रहेंगे तो आसमान नहीं टूट पड़ेगा', आजम खान को लेकर बोले जस्टिस बागची


यूपी कांग्रेस में लागू होगा ग्रेडिंग सिस्टम, A-B-C कैटेगरी में बंटेंगे पदाधिकारी; निष्क्रिय नेताओं की होगी छुट्टी

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES