SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

UP में 181 की दावेदारी किस नंबर पर रुकेगी? दिल्ली में कांग्रेस-सपा के बीच सीटों का मंथन

सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे पर दिल्ली में बैठक. कांग्रेस की 181 सीटों की मांग और सपा के जीत फॉर्मूले में टकराव, 403 सीटों पर होगा मंथन.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Nov 23, 2026, 09:19 IST | Updated: Nov 23, 2026, 09:20 IST
Image Credit: UP Election 2027
Join

नई दिल्ली: यूपी चुनाव 2027 से पहले सपा और कांग्रेस के बीच असली सौदेबाजी आज से शुरू हो रही है. 23 और 24 नवंबर को दिल्ली में दोनों पार्टियों की टीमें आमने-सामने बैठेंगी. मुद्दा सिर्फ एक है - 403 सीटों में से किसे कितनी मिलेंगी?और यहीं से पेंच शुरू हो रहा है. कांग्रेस 181 सीटें मांग रही है, जबकि सपा कह रही है-सीटें गिनती से नहीं, जीत की संभावना से मिलेंगी.

181 सीटों का पेंच

अखिलेश यादव पहले ही बता चुके हैं कि कांग्रेस ने 181 सीटों की मांग रखी है. हालांकि कांग्रेस कह रही है कि सोशल मीडिया पर घूम रही 181 सीटों वाली लिस्ट को उसकी ऑफिशियल मांग न समझा जाए. कांग्रेस चाहती है कि गठबंधन में उसे सम्मानजनक हिस्सेदारी मिले. वहीं सपा का कहना है कि जिस सीट पर जिसका उम्मीदवार मजबूत होगा, सीट उसी को मिलनी चाहिए. मतलब, एक तरफ कांग्रेस की संख्या है, दूसरी तरफ सपा का जीत वाला फॉर्मूला.अब देखना है कि दिल्ली में इन दोनों के बीच तालमेल बैठता है या खींचतान बढ़ती है.

सपा की टीम-राम गोपाल यादव के हाथ में कमान

अखिलेश यादव ने बातचीत के लिए 4 लोगों की कमेटी बनाई है. इसकी अगुवाई पार्टी के सबसे भरोसेमंद नेता राम गोपाल यादव करेंगे. टीम में ये हैं....

राम गोपाल यादव -राष्ट्रीय महासचिव, कमेटी के अध्यक्ष
राजीव राय -घोसी से सांसद
इकरा हसन चौधरी-कैराना से सांसद

कांग्रेस की टीम-प्रियंका गांधी संभालेंगी मोर्चा

कांग्रेस ने भी 5 लोगों की टीम उतारी है. इसकी कमान खुद प्रियंका गांधी वाड्रा संभालेंगी. टीम में ये हैं..
प्रियंका गांधी वाड्रा-कमेटी की अध्यक्ष
राजेंद्र पाल गौतम-यूपी प्रभारी
आराधना मिश्रा 'मोना'-प्रदेश अध्यक्ष
इमरान मसूद-प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष

दिल्ली की बैठक में यही टीम समाजवादी पार्टी से सीटों पर मोलभाव करेगी.

जीत ही बनेगी आधार?

अखिलेश यादव पहले ही साफ कर चुके हैं कि सीट बंटवारा जीत के चांस के हिसाब से होगा. सपा हर विधानसभा सीट का हिसाब लगा रही है-वहां पिछली बार क्या नतीजा था, कौन सा उम्मीदवार मजबूत है? जातीय समीकरण क्या है? कांग्रेस भी 2024 के लोकसभा चुनाव का हवाला दे रही है, जहां गठबंधन ने अच्छा प्रदर्शन किया था. इसलिए दोनों के लिए सीटों पर सहमति बनाना इतना आसान नहीं होगा.

2022 में अलग, 2024 में साथ

2022 के विधानसभा चुनाव में दोनों अलग-अलग लड़े थे. तब सपा ने 347 सीटों पर लड़कर 111 जीती थीं, जबकि कांग्रेस 399 सीटों पर लड़कर सिर्फ 2 सीटें जीत पाई थी. फिर 2024 के लोकसभा चुनाव में दोनों INDIA गठबंधन में साथ आए. सपा ने 62 सीटों पर लड़कर 37 जीतीं, कांग्रेस ने 17 में से 6 सीटें जीतीं. अब 2027 में दोनों इसी गठबंधन को आगे बढ़ाना चाहते हैं. लेकिन लोकसभा और विधानसभा के समीकरण अलग होते हैं, इसलिए सीटों का गणित ही सबसे बड़ी चुनौती है.

यूपी चुनाव से पहले महिलाओं को 20 हजार रुपये देने की तैयारी? दिसंबर में आ सकती है बड़ी योजना


'सपा का पुलाव नहीं, हैदराबादी बिरयानी खा रहा मुसलमान', इसरार अहमद का बड़ा बयान

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES