SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अखिलेश यादव को राजू दास की खुली चुनौती, बोले- सपा को 40 सीटें मिलीं तो मीडिया के सामने नहीं आऊंगा

बलरामपुर में महंत राजू दास ने अखिलेश यादव को खुली चुनौती दी. बोले-सपा को 40 से ज्यादा सीटें मिलीं तो दोबारा मीडिया के सामने नहीं आऊंगा. कृष्ण जन्मभूमि और कारसेवकों के मुद्दे पर भी घेरा.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Nov 28, 2026, 10:01 IST | Updated: Nov 28, 2026, 10:07 IST
Image Credit: Raju Das
Join

पवन कुमार तिवारी/बलरामपुर: अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने बलरामपुर पहुंचकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने अखिलेश यादव को खुली चुनौती देते हुए दावा किया कि आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी 40 सीटों का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी. उन्होंने यहां तक कह दिया कि यदि सपा को 40 से अधिक सीटें मिल जाती हैं तो वह दोबारा मीडिया के सामने नहीं आएंगे. राजू दास ने मां पाटेश्वरी की धरती से डंके की चोट पर यह चुनौती देने की बात कही.

कृष्ण जन्मभूमि और राम मंदिर आंदोलन का उठाया मुद्दा

महंत राजू दास ने अखिलेश यादव के अयोध्या आने की चर्चा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनका अयोध्या में स्वागत है, लेकिन अयोध्या आने से पहले उन्हें कृष्ण जन्मभूमि जाकर माफी मांगनी चाहिए. उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव पर भी निशाना साधते हुए उनके कार्यकाल में राम मंदिर आंदोलन के दौरान कारसेवकों पर हुई गोलीबारी का मुद्दा उठाया. राजू दास ने आरोप लगाया कि जिन कारसेवकों के हाथों में लाठी-डंडे या पत्थर नहीं, बल्कि पूजा की सामग्री थी, उन पर अयोध्या में गोली चलाई गई थी. उन्होंने कहा कि यदि अखिलेश यादव आज राजनीतिक लाभ के लिए अयोध्या आ रहे हैं तो उन्हें सबसे पहले कारसेवकों से माफी मांगनी चाहिए.

उन्होंने कहा कि जब भाजपा, हिंदू संगठनों और आरएसएस के लोगों ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए प्रयास किया और मंदिर का निर्माण हुआ तो अब कृष्ण जन्मभूमि के निर्माण की बात भी होनी चाहिए. उन्होंने अखिलेश यादव के लिए तंज कसते हुए ''अखिलेश्वर दीन साहब'' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया.

महंत राजू दास ने हिंदुओं से सतर्क, सजग और जागरूक रहने की अपील करते हुए बांग्लादेश में हिंदुओं के घर जलाए जाने की घटनाओं का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि वहां हिंदुओं के साथ अत्याचार हो रहा है और दुनिया तथा विश्व समुदाय मौन है. ऐसे हालात में हिंदू समाज को एकजुट रहने की जरूरत है.

अखिलेश सरकार के फैसलों पर भी साधा निशाना

सपा प्रमुख पर हमला जारी रखते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री रहते अयोध्या की 84 कोसी परिक्रमा पर प्रतिबंध लगाया गया था. उनके मुताबिक, उस समय जन्माष्टमी और दुर्गा पूजा जैसे धार्मिक आयोजनों को लेकर भी समस्याएं पैदा की गईं, जबकि अब सत्ता से बाहर होने के बाद अखिलेश यादव अयोध्या-अयोध्या कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जनता को ऐसे राजनीतिक रवैये को समझने और सतर्क रहने की जरूरत है.

हिंदुओं से एकजुट रहने की अपील

राजू दास ने दावा किया कि हिंदू समाज अब एकजुट हो चुका है और इसी वजह से कई राजनीतिक नेता परेशान होकर अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं. उन्होंने दोहराया कि आगामी चुनाव में अखिलेश यादव की पार्टी 40 सीटों से आगे नहीं बढ़ पाएगी. अंत में उन्होंने अपनी चुनौती दोहराते हुए कहा कि यदि समाजवादी पार्टी 40 से अधिक सीटें जीतती है तो भविष्य में उनका मीडिया के सामने आना बंद हो जाएगा.

 


यूपी में कब होंगे पंचायत चुनाव? ग्राम प्रधानों को फिर 6 महीने के लिए बनाया गया प्रशासक

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान को पत्रकारतिा के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. प्रिंट मीडिया के साथ टीवी चैनल का अनुभव भी है. डिजिटल मीडिया में गहरी पकड़ है. ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सीनियर सब-एडिटर के रूप में काम कर रही हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद प्रीति चौहान ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने हिंदुस्थान समाचार (न्यूज एंजेसी के डिजिटल प्लेटफॉर्म), अमर उजाला, इंडिया वॉच और श्रीन्यूज जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ रिपोर्टिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.प्रीति चौहान से आप PREETI.CHAUHAN@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES