SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'अपने लोग ही नहीं बनने देंगे सपा की सरकार', अखिलेश यादव से राजभर ने ली चुटकी, 'PDA' पर भी कही ये बड़ी बात

सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर इन दिनों अखिलेश यादव पर हमलावर हैं. उन्होंने एक बार फिर सपा प्रमुख को अपने निशाने पर लिया है. ओपी राजभर ने कहा कि पीडीए के जरिए सिर्फ भ्रम फैला रहे हैं, उनके अपने लोग ही नहीं चाहते उनकी सरकार बने.

Written By Pooja Singh
Published: Nov 10, 2026, 09:10 AM IST | Updated: Nov 10, 2026, 09:12 AM IST
Join

यूपी की राजनीति में जुबानी जंग इन दिनों चरम पर है. चुनावी माहौल में नेता एक-दूसरे को घेर रहे हैं, जिससे पीछे सुभासपा (सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर भी नहीं हैं. उन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा राजनीतिक प्रहार किया है. अंबेडकर नगर में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने आगामी चुनावों, मतदाता सूची के प्रकाशन और अखिलेश यादव के पीडीए फॉर्मूले पर खुलकर अपनी बात की.

चुनाव अधिसूचना और मतदाता सूची पर बड़ा बयान
अंबेडकर नगर पहुंचे कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने आगामी चुनाव की संभावित समय-सीमा को लेकर स्पष्ट संकेत दिए. उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही चुनावी गतिविधियां तेज होंगी. राजभर का कहना है कि 4 जनवरी तक मतदाता सूची (इलेक्टोरल रोल) पर काम चल रहा है. इसके बाद सूची प्रकाशित की जाएगी। उसके बाद मतदाताओं को आपत्तियां दर्ज कराने का समय दिया जाएगा, और अंत में अंतिम मतदाता सूची तैयार की जाएगी.

ओपी राजभर ने बताया कि अगर 4 तारीख तक अंतिम सूची तैयार हो जाती है, तो यह तय है कि पहले या दूसरे सप्ताह तक अधिसूचना जारी कर दी जाएगी.

अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का पलटवार
अखिलेश यादव सोशल मीडिया पर लगातार वीडियो और पोस्ट कर रहे हैं, जिसको लेकर ओम प्रकाश राजभर ने चुटकी ली। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव चाहे कितने भी वीडियो बना लें और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लें, लेकिन इससे जमीनी हकीकत बदलने वाली नहीं है. 

राजभर ने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि पिछली बार भी उनके चुनाव प्रचार रथ पर यही धुन बज रही थी और नतीजे सबके सामने आए. असलियत यह है कि उनके अपने ही लोग यह सुनिश्चित करेंगे कि उनकी सरकार कभी न बने.

पीडीए फॉर्मूले पर उठाए सवाल
अखिलेश यादव के पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) पर निशाना साधते हुए सुभासपा प्रमुख ने तो यहां तक कह दिया कि सपा प्रमुख ने पीडीए कॉन्सेप्ट की शुरुआत तो बड़े जोर-शोर से की थी, लेकिन वे इसकी परिभाषा बार-बार बदलते रहे, और आखिर में यह कुछ और ही बन गया. जिसे जनता पूरी तरह समझ चुकी है.

यह भी पढ़िए: अखिलेश को 2027 में पता चल जाएगा, कहां जा रहे मुसलमान? पसमांदा नेता वसीम राईन का सपा-कांग्रेस पर हमला

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES