App

यूपी की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी: 19 लाख नए वोटर जुड़े; सामने आया आंकड़ा, 16 दिसंबर तक सुधार का मौका

चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी है. इस ड्राफ्ट लिस्ट में राज्य में वोटरों की संख्या बढ़ गई है. जानते हैं इसके बारे में पूरी जानकारी.

यूपी की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी: 19 लाख नए वोटर जुड़े; सामने आया आंकड़ा, 16 दिसंबर तक सुधार का मौका
Image Credit: SSR Draft List

लखनऊ: उत्तर प्रदेश चुनाव आयोग ने आज 17 नवंबर को प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी है. इसके साथ ही आज से ही वोटर लिस्ट का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान भी शुरू हो गया है. UP के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा (Navdeep Rinwa) ने ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की.

क्या होगा इस अभियान में?

इस प्रक्रिया के तहत वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने, काटने और सुधार कराने का काम किया जाएगा. अगर आपका नाम लिस्ट में नहीं है, गलत है, या पता बदल गया है, तो आप अपना दावा और आपत्ति दर्ज करा सकते हैं.

दावे-आपत्ति की आखिरी तारीख: 16 दिसंबर

वोटर 16 दिसंबर तक अपने दावे और आपत्ति दर्ज करा सकेंगे. इसके बाद सभी दावों की जांच होगी और त्रुटियों को दूर किया जाएगा.

फाइनल लिस्ट कब आएगी?

फाइनल वोटर लिस्ट 4 जनवरी 2027 को जारी की जाएगी. फाइनल लिस्ट में और भी वोटर्स के नाम जुड़ सकते हैं.

ड्राफ्ट लिस्ट के बड़े आंकड़े

कुल वोटर: 13 करोड़ 58 लाख 68 हजार 905
नए वोटर जुड़े: 19 लाख से ज्यादा
नए महिला वोटर: 10 लाख 96 हजार
नए पुरुष वोटर: करीब 7 लाख 87 हजार
थर्ड जेंडर वोटर: 4042
18-19 साल के नए वोटर: 11 लाख 83 हजार 352

नए वोटर्स में महिलाओं की संख्या इस बार ज्यादा बढ़ी है, जो एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है.

आधार कार्ड से भी होगा काम

वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने और सुधार के लिए लोग आधार कार्ड का भी इस्तेमाल कर सकेंगे.

लिस्ट कहां देखें?ड्राफ्ट वोटर लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है. वोटर अपना नाम बूथ स्तर पर भी चेक कर सकते हैं. चुनाव आयोग ने कहा है कि 20 नवंबर तक लिस्ट में हुई त्रुटियों को दूर करने का काम शुरू किया जाएगा.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Preeti Chauhan

Preeti Chauhan

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More