SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

ZEE Exclusive: राम मंदिर से कृष्ण जन्मभूमि तक... अखिलेश यादव को लेकर बीजेपी MLA ने क्या-क्या कह दिया?

यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर माहौल काफी गर्म है. इसी बीच गाजियाबाद की लोनी विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने ZEE NEWS से एक्सक्लूसिव बातचीत की है. इस दौरान उन्होंने प्रदेश के कई मुद्दों पर खुलकर बात की है. उन्होंने ओवैसी से लेकर अखिलेश तक क्या कहा है. आइए आपको विस्तार से बताते हैं.

Edited By Manish Kushawah
Published: Nov 26, 2026, 12:57 IST | Updated: Nov 26, 2026, 13:09 IST
Image Credit: बीजेपी MLA नंदकिशोर गुर्जर से खास बातचीत
Join

उत्तर प्रदेश में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं. इसको लेकर सियासी सरगर्मियां अभी से तेज हैं. एक तरफ नारों का शोर है तो दूसरी तरफ तल्ख बयानबाजी का जोर देखने को मिल रहा है. बीजेपी के कई फायरब्रांड नेता हैं, जो हमेशा अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में रहते हैं. वहीं लोनी से बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने ZEE NEWS पर EXCLUSIVE बातचीत की है. इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर खुलकर बात की है. आइए आपको एक-एक करके सभी सवालों से सामना कराते हैं.

पहला सवाल: बीजेपी के नारे 'राधे-राधे कमल खिला दे' पर समाजवादी पार्टी कह रही है कि कमल मुरझा गया है, इसलिए बीजेपी को अब राम की जगह राधा-कृष्ण की याद आ रही है?

विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने जबाव दिया है कि समाजवादी पार्टी पहले से ही सनातन और भगवान राम की विरोधी रही है. अगर हम राम का नाम लेकर कोई काम शुरू करते हैं तो उन्हें तकलीफ होती है. उन्होंने आगे कहा कि राजा भैया की रामकथा पर भी उन्होंने टिप्पणी की. भगवान राम भारत के प्राण हैं. राम के आदर्शों को देश की संस्कृति में उतारने का प्रयास हो रहा है, लेकिन समाजवादी पार्टी उस पर भी सवाल उठा रही है.

दूसरा सवाल: क्या बीजेपी चंदा चोरी के मुद्दे से बचने के लिए राम को छोड़कर मथुरा और भगवान कृष्ण की बात करने लगी है?

इस मुद्दे पर विधायक ने जवाब दिया है कि समाजवादी पार्टी की राजनीति का असली चेहरा जनता देख रही है. उनके पोस्टर पर भगवान कृष्ण की तस्वीर लगाने के बाद गोरखपुर की घटना सामने आई, जिसमें एक बच्चे की मौत हुई. उस परिवार के प्रति संवेदना जताने के बजाय राजनीति की गई. नंद किशोर गुर्जर ने आगे कहा कि हमारी बात स्पष्ट है कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बना है, काशी विश्वनाथ का भव्य स्वरूप बना है और मथुरा में भी भगवान कृष्ण का भव्य मंदिर बनेगा.

तीसरा सवाल: समाजवादी पार्टी कह रही है कि भगवान तो सबके हैं, किसी एक पार्टी का उन पर कॉपीराइट नहीं है?

इस सवाल के जवाब बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने बयान दिया है कि बिल्कुल, भगवान सबके हैं. लेकिन सवाल यह है कि समाजवादी पार्टी के नेता पहले राम मंदिर क्यों नहीं गए? उन्होंने कहा कि कारसेवकों पर गोलियां चलवाई गईं. उन्होंने आगे कहा कि मुलायम सिंह यादव और रामगोपाल यादव के पुराने बयानों का हवाना देते हुए विधायक ने समाजवादी पार्टी पर राम मंदिर का विरोध करने का आरोप लगाया.

चौथा सवालः क्या अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने से उनकी घर वापसी हो जाएगी?

इस पर विधायक नंदकिशोर गुर्जर का कहना है कि अखिलेश यादव जैसे ही राम मंदिर जाएंगे और भगवान के चरणों में माथा टेकेंगे, उनकी घर वापसी हो जाएगी. उन्होंने इसे सनातन की सदी बताते हुए कहा कि भगवान की कृपा से अगर वे मंदिर जा रहे हैं तो यह अच्छी बात है.

पांचवा सवाल: क्या आप कह रहे हैं कि अखिलेश यादव मुसलमान हैं? आपके इस बयान से कई लोग नाराज हो सकते हैं.

बीजेपी विधायक ने अपने बयान में मौलाना और उनके बेटे का जिक्र करते हुए कहा कि अखिलेश यादव राम मंदिर में माथा टेकेंगे तो हिंदू हो जाएंगे और उनकी घर वापसी होगी. उन्होंने कहा कि यादव समाज के लोग हिंदू हैं. उन्होंने मुस्लिम यादव और मुस्लिम गुर्जर समुदाय का उदाहरण देते हुए कहा कि धर्म परिवर्तन के बाद समुदाय के लोग इस्लाम में भी हो सकते हैं. उन्होंने दोहराया कि अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने से उनकी घर वापसी होगी. साथ ही कहा कि वे चाहते हैं कि देश में मुसलमानों की घर वापसी हो, जिससे विवाद खत्म हो जाएं.

छठा सवाल: हैदराबाद के असदुद्दीन ओवैसी आपके फेवरेट होंगे? आपने कहा था कि उन्हें लोनी में घुसने नहीं देंगे; आखिर उनसे क्या परेशानी है?

असदुद्दीन ओवैसी पर विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि ओवैसी ऐसे बयान देते हैं, जो राष्ट्रविरोधी हैं. विधायक ने ओवैसी के 15 मिनट के लिए पुलिस हटाने वाले पुराने बयान का जिक्र करते हुए उन्हें कट्टरपंथी सोच वाला नेता बताया.

ये भी पढ़ेंः 'तो हम क्या करेंगे चुनाव लड़कर...' 60 सीट का नाम सुनते ही फिर भड़के इमरान मसूद, मायावती का भी नाम लिया

ये भी पढ़ेंः सीएम योगी से एक मीटिंग... और ओम प्रकाश राजभर ने इस सीट से लड़ने का कर दिया ऐलान

सातवां सवाल: क्या आप रवि किशन की तरह असदुद्दीन ओवैसी से डरते हैं? अब तो ओवैसी ने चंद्रशेखर के साथ नया मोर्चा भी बना लिया है?

ओवैसी और चंद्रशेखर के मोर्चे पर विधायक नंद किशोर गुर्जर ने जवाब दिया कि ओवैसी और चंद्रशेखर क्या बनाएंगे, यह अलग बात है. उन्होंने आरोप लगाया कि जिन क्षेत्रों में ओवैसी के विधायक हैं, वहां हिंदुओं का पलायन होता है और बेटियों के साथ अत्याचार की घटनाएं होती हैं. उन्होंने कहा कि यह सनातन की सदी है. अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने के बाद वे भगवान कृष्ण की जन्मभूमि को मुक्त कराने की प्रतिज्ञा करेंगे.

ये भी पढ़ेंः सपा से नाराजगी, अब बसपा से यारी? अगर कांग्रेस को मिला मायावती का साथ तो यूपी चुनाव में कितना बदलेगा गेम?
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES