SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

UP: सीट बंटवारे पर बवाल के बीच कांग्रेस ने बढ़ाया आराधना मिश्रा का कद, 2 कमेटियों का ऐलान

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने यूपी के लिए 42 सदस्यीय पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी और 37 सदस्यीय प्रदेश चुनाव समिति के गठन को मंजूरी दी. आराधना मिश्रा मोना को प्रदेश चुनाव समिति का चेयरपर्सन बनाया गया है.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Nov 29, 2026, 07:54 IST | Updated: Nov 29, 2026, 08:26 IST
Image Credit: Uttar Pradesh Assembly Elections 2027
Join

कांग्रेस की चुनाव समिति/लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है. पार्टी ने राज्य के लिए दो महत्वपूर्ण समितियों का गठन किया है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. शनिवार को एआईसीसी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इसका आदेश जारी किया, जो तुरंत लागू हो गया.

आराधना मिश्रा को मिली चुनाव समिति की कमान

37 सदस्यों वाली प्रदेश चुनाव समिति का अध्यक्ष यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष आराधना मिश्रा 'मोना' को बनाया गया है. यही समिति आने वाले विधानसभा चुनाव में टिकट तय करने और चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने का काम करेगी.

42 सदस्यों वाली समिति तय करेगी रणनीति

दूसरी समिति राजनीतिक मामलों की है, जिसमें 42 सदस्य रखे गए हैं. यह समिति प्रदेश की पूरी राजनीतिक रणनीति और बड़े नीतिगत फैसलों पर काम करेगी. इसमें प्रदेश के बड़े नेताओं, सांसदों और विधायकों को जगह दी गई है.

वरिष्ठ, युवा और महिला चेहरों को साथ लाया गया

कांग्रेस ने दोनों समितियों में वरिष्ठ नेताओं के साथ युवा और महिला नेताओं को भी बराबर मौका दिया है. समितियों में राजेंद्र पाल गौतम, प्रमोद तिवारी, इमरान मसूद, राजीव शुक्ला, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, सलमान खुर्शीद, राज बब्बर और पीएल पुनिया जैसे बड़े नाम शामिल हैं. इसके अलावा सांसद किशोरी लाल शर्मा, इमरान प्रतापगढ़ी, राकेश राठौर, तनुज पुनिया, उज्ज्वल रमण सिंह, विधायक दल के नेता वीरेंद्र चौधरी, निर्मल खत्री, अजय कुमार लल्लू, बृजलाल खाबरी, राशिद अल्वी और सुप्रिया श्रीनेत को भी जगह मिली है.

अग्रिम संगठनों को भी मिली जगह

संगठन में तालमेल बनाए रखने के लिए समितियों में पदेन सदस्य भी रखे गए हैं. इनमें महिला कांग्रेस की क्षेत्रीय अध्यक्ष, युवा कांग्रेस के पश्चिमी, पूर्वी और मध्य जोन के अध्यक्ष, एनएसयूआई के जोनल अध्यक्ष, सेवा दल के मुख्य आयोजक और दूसरे विभागों के पदाधिकारी शामिल हैं. साथ ही कोषाध्यक्ष और यूपी प्रभारी से जुड़े एआईसीसी और यूपीसीसी सचिवों को भी शामिल किया गया है. पार्टी के इस फैसले को चुनाव से पहले संगठन को धार देने और वरिष्ठ व युवा नेताओं के बीच तालमेल बनाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है.

यूपी में योगी के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेगी BJP, भूपेंद्र चौधरी बोले- सपा के वादों पर जनता को भरोसा नहीं

'क्या चुनाव का ओलंपिक गोल्ड मेडल देंगे?' आजम खान के तंज पर ओवैसी का पलटवार, 2014 से 2024 तक गिनाई सपा की हार

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान को पत्रकारतिा के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. प्रिंट मीडिया के साथ टीवी चैनल का अनुभव भी है. डिजिटल मीडिया में गहरी पकड़ है. ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सीनियर सब-एडिटर के रूप में काम कर रही हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद प्रीति चौहान ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने हिंदुस्थान समाचार (न्यूज एंजेसी के डिजिटल प्लेटफॉर्म), अमर उजाला, इंडिया वॉच और श्रीन्यूज जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ रिपोर्टिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.प्रीति चौहान से आप PREETI.CHAUHAN@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES