App

मायावती का 'मास्टर प्लान': 200 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय, 30 नवंबर तक का नया टारगेट

बहुजन समाज पार्टी ने उत्तर प्रदेश में साल 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी तेज कर दी है. इसके तहत करीब 200 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम लगभग तय कर लिए हैं. 30 नवंबर तक पार्टी 250 से अधिक प्रत्याशी तय कर देगी.

मायावती का 'मास्टर प्लान': 200 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय, 30 नवंबर तक का नया टारगेट

उत्तर प्रदेश में अपने अस्तित्व को बचाने की जद्दोजहद में जुटी बसपा लगातार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया को तेज कर रही है. पार्टी ने 200 प्रत्याशियों के नाम तय करने का लक्ष्य लगभग पूरा कर लिया है. सूत्रों के मुताबिक, अभी इन नामों की आधिकारिक और सार्वजनिक सूची जारी नहीं की गई है, लेकिन पार्टी जिला स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलनों के जरिए इनकी पुष्टि कर रही है.

200 प्रत्याशी घोषित करने के लक्ष्य पूरा 
बसपा की परंपरा के मुताबिक, पहले चयनित नेताओं को विधानसभा प्रभारी बनाया जाता है. चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद उन्हें सूची के जरिए आधिकारिक प्रत्याशी घोषित किया जाता. हालांकि, विधानसभा सम्मेलन के जरिए उन प्रत्याशी का नाम घोषित कर दिया जाता है. बहुजन समाज पार्टी ने 200 प्रत्याशी घोषित करने के लक्ष्य को अभी तक पूरा कर लिया है.

कितने प्रत्याशियों के नाम होंगे तय?
पार्टी अब तक 200 सीटों पर अपने प्रत्याशी तय कर चुकी है. हालांकि, अभी पार्टी ने इसकी अधिकृत सूची जारी नहीं की है. जिलों में कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगा रहे हैं. आगामी 30 नवंबर तक करीब 250 प्रत्याशियों के नाम तय कर दिए जाएंगे.

उम्मीदवारों से मिल रहीं हैं मायावती 
सूत्रों के मुताबिक, पार्टी ने जिन सीटों पर कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए जाने हैं, उनके कार्यक्रम भी तय कर दिए हैं. पार्टी सुप्रीमो मायावती अपने आवास पर लगातार टिकट के उम्मीदवारों से मिल रहीं हैं और उनकी दावेदारी को परखने के बाद जिले में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन करने का निर्देश दे रही हैं.

चुनावी शतरंज बिछाने में जुटी बसपा
राजनीतिक उतार-चढ़ाव के बावजूद मायावती ने खुद को एक मजबूत राजनीतिक ताकत के रूप में बनाए रखा है. चुनाव से काफी पहले संगठन और प्रत्याशी चयन पर काम शुरू करना इस बात का संकेत है कि बसपा इस चुनाव को हल्के में नहीं ले रही. 

2027 का चुनाव को लेकर बसपा ने उत्तर प्रदेश से चुनावी शतरंज बिछानी शुरू कर दी है. अब देखना होगा कि शुरुआती तैयारी और संभावित रणनीति का फायदा पार्टी को कितना मिलता है.

(लखनऊ से विशाल रघुवंशी की रिपोर्ट)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Pooja Singh

Pooja Singh

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More