SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

किसे कितनी सीटें देगी BJP? सहयोगियों के लिए तैयार हो रहा 'विनिंग फॉर्मूला', कांटे की सीटों पर खास प्लान

यूपी चुनाव 2027 के लिए बीजेपी सहयोगी दलों के साथ सीट बंटवारे का फॉर्मूला तैयार कर रही है. जानिए जीत के समीकरण, कांटे की सीटों का प्लान और NDA की रणनीति.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Nov 24, 2026, 12:56 IST | Updated: Nov 24, 2026, 12:57 IST
Image Credit: UP BJP seat distribution
Join

विशाल सिंह/लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अभी से कमर कस ली है. इस बार भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी चुनौती सिर्फ अपनी सीटें बढ़ाना नहीं है, बल्कि अपने सहयोगी दलों को भी साथ लेकर चलना है. इसी को लेकर पार्टी के अंदर सीट बंटवारे पर नया फॉर्मूला तैयार हो रहा है.सूत्रों की मानें तो इस बार मांग नहीं, केवल जीत को आधार बनाया जाएगा. यानी जिस सीट पर जिस दल के उम्मीदवार के जीतने की संभावना सबसे ज्यादा होगी, वो सीट उसी को मिलेगी.

कैसे तय होगी सीट?

बीजेपी अब सिर्फ सहयोगी दल की मांग पर सीट नहीं देगी. इसके लिए तीन चीजें देखी जाएंगी.

1. उस इलाके में किस दल की पकड़ मजबूत है
2. जातीय समीकरण किसके पक्ष में है
3. उम्मीदवार कितना लोकप्रिय और जिताऊ है

पिछले चुनावों का रिकॉर्ड और संगठन की ताकत भी इसमें अहम रोल निभाएगी.

कांटे की सीटों पर BJP नहीं लेगी रिस्क

सबसे ज्यादा पेंच उन सीटों पर फंसेगा, जहां मुकाबला बेहद कांटे का रहने वाला है. सूत्रों के मुताबिक, वहीं कांटे की टक्कर वाली सीटों पर BJP कोई जोखिम न लेते हुए खुद अपने प्रत्याशी उतार सकती है और जरूरत पड़ने पर सहयोगी दल के उम्मीदवारों को भाजपा के चुनाव चिह्न पर भी मैदान में उतारा जा सकता है.  इससे बीजेपी को अपनी संगठनात्मक ताकत का पूरा फायदा मिलेगा और सीट हाथ से भी नहीं जाएगी. 

इस कवायद के बीच एनडीए खेमे में सहयोगी दलों की बढ़ती सीट मांगों और आपसी दावेदारी को साधने के लिए पार्टी नेतृत्व संतुलन बनाने में जुटा है, ताकि गठबंधन की मजबूती के साथ चुनावी मैदान में उतरा जा सके.

सहयोगियों को मनाना होगी सबसे बड़ी चुनौती

यूपी में अपना दल (एस), निषाद पार्टी और सुभासपा जैसे सहयोगी दलों की अपनी-अपनी दावेदारी है. हर दल ज्यादा से ज्यादा सीटें चाहता है. ऐसे में बीजेपी को सबको साथ लेकर चलना और जीत को भी पक्का करना, दोनों काम एक साथ करने हैं. बताया जा रहा है कि दिसंबर तक सीट बंटवारे की पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी. फिलहाल अंदरखाने में मंथन जारी है.अब देखना ये होगा कि बीजेपी अपने सहयोगियों की नाराजगी से बचते हुए 2027 का किला कैसे फतह करती है.

UP में 181 की दावेदारी किस नंबर पर रुकेगी? दिल्ली में कांग्रेस-सपा के बीच सीटों का मंथन
 

चंद्रशेखर आजाद ने जारी की विधानसभा प्रभारियों की चौथी सूची, 6 सीटों पर नियुक्तियां; जानिए किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान को पत्रकारतिा के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. प्रिंट मीडिया के साथ टीवी चैनल का अनुभव भी है. डिजिटल मीडिया में गहरी पकड़ है. ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सीनियर सब-एडिटर के रूप में काम कर रही हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद प्रीति चौहान ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने हिंदुस्थान समाचार (न्यूज एंजेसी के डिजिटल प्लेटफॉर्म), अमर उजाला, इंडिया वॉच और श्रीन्यूज जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ रिपोर्टिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.प्रीति चौहान से आप PREETI.CHAUHAN@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES