2027 की तैयारी तेज: यूपी के छह क्षेत्रों में BJP लगाएगी दूसरे राज्यों के दिग्गजों की ड्यूटी
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में भाजपा दूसरे राज्यों के संगठन महामंत्रियों को भी उतारने की तैयारी में है. छह क्षेत्रों में चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी दी जाएगी.
विशाल सिंह/लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 (Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027) को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. चुनावी रणनीति को और मजबूत बनाने के लिए पार्टी अब दूसरे राज्यों के संगठन महामंत्रियों को भी यूपी में उतारने की तैयारी कर रही है. प्रदेश के सभी छह क्षेत्रों में इनकी तैनाती की योजना बनाई गई है. ये संगठन महामंत्री अपने-अपने क्षेत्रों में पहुंचकर स्थानीय पदाधिकारियों के साथ चुनाव प्रबंधन और संगठन की रणनीति तैयार करेंगे. बीजेपी जल्द नाम फाइनल करेगी.
धर्मपाल सिंह के साथ उतरेंगे दूसरे राज्यों के महामंत्री
फिलहाल धर्मपाल सिंह बीजेपी के प्रदेश महामंत्री संगठन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. इनके अलावा दूसरे राज्यों के संगठन महामंत्रियों को भी यूपी के अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी देने की योजना है. पार्टी स्तर पर इसके लिए संभावित नामों पर मंथन चल रहा है. जल्द ही नामों को अंतिम रूप देकर जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं.
आजम खान बोले-बच्चों को पढ़ाना ही हमारा गुनाह बन गया, ED को मिली 4 दिन की रिमांड
इन नामों पर हो रही चर्चा....
बीजेपी सूत्रों के मुताबिक, यूपी के छह क्षेत्रों में तैनाती के लिए कई नामों पर विचार किया जा रहा है. इनमें-
हालांकि, अभी इन नामों और क्षेत्रों के लिए कोई आधिकारिक मुहर नहीं लगी है.
छह क्षेत्रों में अलग-अलग होगी चुनावी रणनीति
भाजपा की योजना है कि दूसरे राज्यों से आने वाले संगठन महामंत्री अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में पहुंचकर स्थानीय संगठन के साथ समन्वय बनाएंगे. इसके जरिए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और चुनाव प्रबंधन की रणनीति तैयार करने पर जोर दिया जाएगा.
दरअसल, भाजपा विधानसभा चुनाव की तैयारियों में कई स्तरों पर काम कर रही है. दूसरे राज्यों के अनुभवी संगठन पदाधिकारियों की तैनाती को इसी रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है.
दिल्ली की रैली से गायब रहे UP युवा कांग्रेस के 68 पदाधिकारी सस्पेंड, 12 जिलाध्यक्षों पर भी गिरी गाज
यूपी चुनाव 2027: मेरठ की 7 सीटों पर किसका कितना दम? 2027 से पहले समझें पूरा चुनावी गणित