SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

यूपी में तीसरी बार सरकार बनाने के लिए BJP का प्लान, संगठन से सहयोगियों तक साधेगी समीकरण

उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा 'S' फैक्टर पर काम करेगी यानी कि बीजेपी संगठन, सरकार और सहयोगियों के बल पर लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के लिए काम करेगी.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Nov 09, 2026, 11:55 AM IST | Updated: Nov 09, 2026, 11:59 AM IST
Image Credit: UP Chunav 2027
Join

विशाल सिंह/लखनऊ: 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अभी से कमर कस ली है.  मिशन-2027 के लिए पार्टी ने ट्रिपल 'S' फॉर्मूला तैयार किया है. इस फॉर्मूले में संगठन, सरकार और सहयोगी-इन तीनों को एक साथ साधने की रणनीति है. BJP का लक्ष्य साफ है-लगातार तीसरी बार यूपी की सत्ता में वापसी.

पार्टी का मानना है कि सिर्फ संगठन को मजबूत करने से चुनाव नहीं जीता जाएगा. इसके लिए सरकार के काम और गठबंधन के साथियों का साथ भी उतना ही जरूरी है. इसलिए इस बार तीनों मोर्चों पर एक साथ काम हो रहा है.

1. पहला S - संगठन को बूथ तक मजबूत करना

सबसे पहला फोकस संगठन पर है. पार्टी लगातार बैठकें, कार्यक्रम और अभियान चला रही है. बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को एक्टिव किया जा रहा है. राष्ट्रीय नेतृत्व भी लगातार यूपी के दौरे कर संगठन की नब्ज टटोल रहा है. मकसद है - कार्यकर्ता मैदान में उतरें और चुनाव से पहले ही माहौल बन जाए.

2. दूसरा S - सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाना

दूसरा S सरकार का है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलग-अलग जिलों में जाकर योजनाओं के लाभार्थियों से सीधे मिल रहे हैं. सरकार की योजनाओं, कामकाज और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया जा रहा है. बीजेपी की कोशिश है कि लाभार्थी वर्ग से संपर्क और मजबूत हो, ताकि योजनाओं का फायदा वोट में बदले.

3. तीसरा S - सहयोगियों को साथ लेकर चलना

तीसरा S सहयोगी दलों का है. NDA के सहयोगियों के साथ तालमेल को और मजबूत किया जा रहा है. पूरब से लेकर पश्चिम तक पदयात्राओं और कार्यक्रमों में सहयोगियों की मौजूदगी से एकजुटता का संदेश दिया जा रहा है. बीजेपी नहीं चाहती कि गठबंधन में कोई नाराजगी चुनाव में नुकसान पहुंचाए.

राष्ट्रीय नेतृत्व भी एक्टिव

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और गृहमंत्री अमित शाह के यूपी दौरे में भी इसी रणनीति की झलक देखने को मिली. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के यूपी दौरों में भी यही ट्रिपल 'S' फॉर्मूला साफ दिखा. दोनों नेताओं ने संगठन और सरकार के कामकाज को लेकर लगातार मंथन किया. 

बीजेपी की रणनीति है कि उत्तर प्रदेश में लगातार तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनाने का लक्ष्य हासिल करने के लिए सिर्फ संगठन की सक्रियता को बढ़ाना पर्याप्त नहीं है. संगठन के साथ सरकार के स्तर से भी ऐसे कदम उठाने होंगे जो चुनाव में फायदा दे. साथी सहयोगी दलों के साथ भी आप सी मतभेद को दूर करके बेहतर तालमेल और एकजुटता का संदेश देना भी पार्टी की प्राथमिकता है. इसी दिशा में संगठन और सरकार के स्तर पर लगातार मंथन किया जा रहा है.

बीजेपी प्रवक्ता अवनीश त्यागी का कहना है कि मिशन-2027 के लिए संगठन, सरकार और सहयोगियों के बीच बेहतर समन्वय ही सबसे बड़ी ताकत है. पार्टी इसी रणनीति पर चुनाव से पहले अपनी तैयारियां मजबूत कर रही है. अब सबकी नजर इस बात पर है कि बीजेपी का ये ट्रिपल 'S' फॉर्मूला 2027 से पहले यूपी के राजनीतिक समीकरणों को कितना बदल पाता है.

भूपेंद्र चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले - 'लोकतंत्र को कमजोर करने वालों के खिलाफ है पदयात्रा'


"2027 की नहीं, अगली पैदाइश की तैयारी करें, इस जन्म में नहीं जीत पाएंगे"-अखिलेश के वाराणसी दौरे पर बोले ओपी राजभर

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES