App

UP Board परीक्षा की तारीख का ऐलान: जानें कब से शुरू होंगी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं

UP Board Exam 2027: माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज ने यूपी बोर्ड परीक्षा की डेट जारी कर दी है. इस बार एक महीने के भीतर बोर्ड परीक्षाएं संपन्न करा ली जाएंगी.

UP Board परीक्षा की तारीख का ऐलान: जानें कब से शुरू होंगी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं
Image Credit: UP Board Exam 2027

UP Board Exam 2027: यूपी बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है. माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की ओर से यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है. इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 5 फरवरी 2027 से शुरू होगी, जो 24 फरवरी 2027 तक चलेंगी. यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने टाइम टेबल जारी होने की सूचना दी है. 

20 दिनों के अंदर संपन्न कराई जाएगी परीक्षा 
यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह की ओर से जारी टाइम टेबल के मुताबिक, इस बार 20 दिनों के अंदर संपन्न कराई जाएगी. इसी साल यूपी में विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज ने चुनावी वर्ष देखते हुए बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल जारी किया है. फिलहाल चुनाव आयोग इन तारीखों को आगे बढ़ा घटा सकता है. इससे पहले भी चुनाव आयोग कई बार बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव करवा चुका है. ऐसे में यूपी बोर्ड भी चुनाव आयोग को परीक्षा की डेट की जानकारी देगा.  

 

दो पालियों में होगी परीक्षा 
यूपी बोर्ड परीक्षा दो पालियों में होगी. हाईस्कूल की परीक्षा सुबह और इंटरमीडिया की परीक्षा दोपहर में होगी. यूपी बोर्ड की ओर से जारी परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक, प्रतिदिन दो पालियों में परीक्षा होगी. पहली पाली में सुबह 8:30 बजे से पूर्वाह्न 11:45 बजे तक परीक्षा होगी. दूसरी पाली में 2:00 बजे से सायंकाल 5:15 बजे तक परीक्षा होगी. शुरुआती 15 मिनट प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए छात्रों को दिए जाएंगे. 

 

12वीं का पूरा शेड्यूल देखें
Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Amitesh Pandey

Amitesh Pandey

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More