App

लखनऊ में बीजेपी का महामंथन: अमित शाह-योगी की जोड़ी बनाएगी मास्टर प्लान, जानें किन मुद्दों पर रहेगा जोर?

30 अक्टूबर को यूपी भाजपा की राज्य कार्यसमिति की अहम बैठक होने वाली है. यह बैठक यूपी चुनाव के लिए पार्टी की दिशा तय करने वाली होगी. इसमें गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहेंगे.

लखनऊ में बीजेपी का महामंथन: अमित शाह-योगी की जोड़ी बनाएगी मास्टर प्लान, जानें किन मुद्दों पर रहेगा जोर?

उत्तर प्रदेश की सियासत के लिए शुक्रवार का दिन अहम रहने वाला है. आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रदेश कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक 30 अक्टूबर को होगी. यह बैठक राजधानी लखनऊ के लोहिया लॉ कॉलेज में आयोजित होने जा रही है. इस बैठक को बीजेपी का अब तक का सबसे बड़ा सियासी मंथन माना जा रहा है, जिसमें पार्टी अपने प्रमुख चुनावी मुद्दे और भविष्य का रोडमैप तय करेगी.

चार सत्रों में होगी ये बैठक

प्रदेश महामंत्री राजेश चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यसमिति के कुल 4 सत्र आयोजित किए जाएंगे. बैठक के उद्घाटन सत्र में गृह मंत्री अमित शाह शिरकत करेंगे. उद्घाटन सत्र के तुरंत बाद पार्टी की ओर से एक राजनीतिक प्रस्ताव लाया जाएगा, जिस पर चर्चा होगी. यह प्रस्ताव आगामी चुनावों के लिए पार्टी की राजनीतिक प्राथमिकताओं, यूपी में बीजेपी के अब तक के प्रदर्शन और भविष्य की रणनीतियों का पूरा खाका पेश करेगा.

बैठक में कौन-कौन होगा शामिल?

सूत्रों के मुताबिक, इस प्रस्ताव में बीजेपी की उपलब्धियों को मतदाताओं तक पहुंचाने की रूपरेखा होगी. इसमें उन प्रमुख क्षेत्रों की पहचान भी की जाएगी, जहां पार्टी संगठन को अधिक ताकत लगाने की जरूरत है. समापन सत्र को सीएम योगी संबोधित करेंगे. पार्टी की इस अहम बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के यूपी प्रभारी विनोद तावड़े के अलावा कई बड़े पदाधिकारी शामिल होंगे.

बैठक में दिग्गजों का जमावड़ा

यूपी बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति में 548 सदस्य हैं. इसके अलावा स्थायी आमंत्रित सदस्य 30 और विशेष आमंत्रित सदस्य 134 हैं. इसमें स्थायी आमंत्रित सदस्य भी हैं, जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के अलावा पार्टी के 92 वर्षीय वरिष्ठ नेता डॉ मुरली मनोहर जोशी, स्मृति ईरानी, मुख्तार अब्बास नकवी, हरदीप सिंह पुरी के अलावा पार्टी के कई पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शामिल हैं.

सरकार की उपलब्धियों पर रहेगा फोकस

पार्टी की कार्यसमिति अपने राजनीतिक संदेश के केंद्र में सरकार की उपलब्धियों को रखने जा रही है. इसमें खास तौर पर यूपी में कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा, राज्य में हुआ विकास, रोजगार सृजन, लोगों को कल्याणकारी योजनाओं का फायदा और सांस्कृतिक मुद्दों पर जोर होगा. यूपी बीजेपी की कार्यसमिति की बैठक में चुनाव के लिए पार्टी संगठन की तैयारियों पर विशेष जोर दिया जाएगा. इस बैठक में एक राजनीतिक प्रस्ताव पारित किया जाएगा.

(लखनऊ से विशाल रघुवंशी की रिपोर्ट)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Pooja Singh

Pooja Singh

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More