SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

यूपी में बीजेपी की बड़ी घेराबंदी: दफ्तर छोड़ सड़कों पर उतरेंगे नेता, MLC चुनाव से मोदी-शाह के दौरों तक का बना मेगा रोडमैप

UP BJP Core Committee Meeting: उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की कोर कमिटी की उच्चस्तरीय बैठक हुई, जिसमें प्रदेश के राजनीतिक परिदृश्य, सांगठनिक पुनर्गठन और आगामी चुनावों को लेकर कई अहम फैसले लिए गए. इस बैठक में पार्टी के मोर्चा-प्रकोष्ठों की टीम को जल्द गठित करने के निर्देश दिए गए हैं.

Written By Pooja Singh
Published: Sep 12, 2026, 07:39 AM IST | Updated: Sep 12, 2026, 07:44 AM IST
Join

UP BJP Core Committee Meeting/ विशाल रघुवंशी (लखनऊ): उत्तर प्रदेश बीजेपी कोर कमिटी की बैठक में प्रदेश की सियासत का नया रोडमैप तैयार किया गया. इस बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह की मौजूद रहे. जिसमें आगामी चुनावों, VIP दौरों और संगठन के पुनर्गठन को लेकर आर-पार की रणनीति बनाई गई.

संगठन विस्तार और प्रवास पर जोर
बैठक का पहला सबसे बड़ा टेकअवे संगठन को नई धार देना रहा. बीएल संतोष ने सख्त निर्देश दिए कि पार्टी के सभी मोर्चा और प्रकोष्ठों की टीमों का गठन बिना किसी देरी के पूरा किया जाए. बीएल संतोष ने स्पष्ट किया कि संगठन गठन के तुरंत बाद पदाधिकारियों को तय योजना के तहत जनता के बीच प्रवास पर निकलना होगा. उन्होंने जोर देकर कहा कि इन सभी कार्यक्रमों और अभियानों का डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रभावी ढंग से प्रचार-प्रसार किया जाए.

नवंबर के चुनावी समर की तैयारी
बैठक का एक बड़ा फोकस नवंबर में प्रस्तावित विधान परिषद (MLC) की 11 सीटों और राज्यसभा की 10 खाली हो रही सीटों पर रहा. बीजेपी 11 MLC सीटों में से 5 पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान पहले ही कर चुकी है, बाकी सीटों पर रणनीति को अंतिम रूप दिया जा रहा है.

सेवा संकल्प अभियान, युवाओं को साधने का मास्टरप्लान
बीजेपी एक महीने लंबा व्यापक 'सेवा संकल्प अभियान' शुरू करने जा रही है, जिसका उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक सीधे पहुंचना है. स्कूल-कॉलेजों में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा. इनके जरिए युवाओं को देश में हुए सकारात्मक बदलावों, मोदी सरकार की पारदर्शी नीतियों और दुनिया में भारत की मजबूत होती छवि के बारे में बताया जाएगा. महिलाओं, बुजुर्गों और केंद्र-राज्य की योजनाओं के लाभार्थियों से घर-घर जाकर संवाद साधा जाएगा.

PM मोदी, शाह और नितिन नवीन के दौरों की रूपरेखा तैयार
बैठक में आगामी दिनों में राज्य में होने वाले हाई-प्रोफाइल दौरों की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूपी दौरों और रैलियों की भव्य रूपरेखा तैयार की गई है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने शासन के स्तर से प्रशासनिक तैयारियों का खाका सामने रखा. जबकि, धर्मपाल सिंह ने सांगठनिक तैयारी की रिपोर्ट पेश की. 

कुल मिलाकर, लखनऊ में हुई इस महाबैठक के जरिए बीजेपी ने यह साफ संदेश दे दिया है कि वह सरकार के काम और संगठन की ताकत के बेहतर तालमेल के साथ मैदान में उतरने जा रही है. बीएल संतोष के कड़े निर्देशों और सीएम योगी के प्रशासनिक रोडमैप के साथ, पार्टी न सिर्फ आगामी MLC और राज्यसभा चुनावों में अपनी पकड़ मजबूत कर रही है, बल्कि 'सेवा संकल्प अभियान' के जरिए जन-जन तक पहुंचकर आने वाली हर राजनीतिक चुनौती के लिए अभेद्य किलाबंदी में जुट गई है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES