SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

नई टीम, नए चेहरे और बड़ा संदेश! जया पाल को BJP ने दी अहम जिम्मेदारी

Lucknow News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने महिला मोर्चा की नई टीम का ऐलान कर दिया है. इसमें 6 क्षेत्रीय अध्यक्षों के नाम की घोषणा कर दी गई है.

Written By Amitesh Pandey
Published: Oct 01, 2026, 07:07 PM IST | Updated: Oct 01, 2026, 08:43 PM IST
Image Credit: Pankaj Chaudhari
Join

Lucknow News: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने बड़ा सियासी दांव चल दिया है. यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गुरुवार को प्रदेश महिला मोर्चा की नई टीम का ऐलान कर दिया. इसमें 6 क्षेत्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष के नाम की घोषणा की गई है. साथ ही अनुसूचित मोर्चा, किसान मोर्चा और ओबीसी मोर्चा की टीमों का भी ऐलान कर दिया गया है. आइये जानते हैं किसको किस क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है?.

बीजेपी प्रदेश महिला मोर्चा की नई टीम 
बीजेपी ने प्रदेश महिला मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्षों के नाम का ऐलान कर दिया है. पश्चिम क्षेत्र की अध्यक्ष अचला सिंह जाट को बनाया गया है. वहीं, चंद्रेश गुप्ता को बृज क्षेत्र का अध्यक्ष बनाया है. मोना शुक्ला को कानपुर की ​कमान सौंपी गई है. डॉ. श्वेता सिंह को अवध, सुनीता राजेश सिंह को काशी और संध्या त्रिपाठी को गोरखपुर क्षेत्र का अध्यक्ष बनाया गया है. इसके अलावा म​हिला मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारयों की घोषणा की गई है.

इन्हें प्रदेश मंत्री बनाया गया 
डॉ. रश्मि रावल, प्रिया अग्रवाल, कल्पना तिवारी, मनीपा शुक्ला, रमा सिंह, अर्पण जायसवाल, निर्मला आनंद, मनीपा पांडेय, अपराजिता सिंह, मधु पांडेय, अमिता गुप्ता और श्रुति शर्मा को महिला मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है. वर्पा कौशिक और अनिता सिंह को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है. रुचि गर्ग, नेहा राठौर, रश्मि धाकड़, रत्ना वर्मा, अंजु सिंह, पुष्पा तिवारी, स्वाति सिंह, भावना सिंह पटेल, रोली सिंह, रागिनी जायसवाल और बबिता तिवारी को प्रदेश मंत्री बनाया गया है.

रानिका और रुचि राय को प्रदेश कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी 
रानिका जायसवाल को प्रदेश कोषाध्यक्ष, रुचि राय को प्रदेश सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है. सारिका श्रीवास्तव को प्रदेश कार्यालय मंत्री, शिप्रा त्रिपाठी को प्रदेश मीडिया संयोजक, वर्तिका सिंह को प्रदेश मीडिया सह संयोजक, अंशु मिश्रा को प्रदेश मीडिया सह संयोजक, मानवी द्विवेदी को प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक, चौधरी सरिता पटेल को प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रभारी बनाया गया है.

अनुसूचित मोर्चा की नई टीम 
अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक रावत ने 43 सदस्यीय प्रदेश पदाधिकारियों और सभी 6 संगठनात्मक क्षेत्रों के क्षेत्रीय अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है. नई कार्यकारिणी में 12 प्रदेश उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री और 12 प्रदेश मंत्री शामिल किए गए हैं. इसमें दलितों पर ज्यादा फोकस किया गया है.

उमेश पाल की पत्नी जया पाल को बड़ी जिम्मेदारी
बीजेपी ओबीसी मोर्चा की टीम का भी ऐलान कर दिया गया है. प्रयागराज में अतीक अहमद द्वारा मारे गए उमेश पाल की पत्नी को भी जगह दी गई है. उमेश पाल की पत्नी जया पाल को ओबीसी मोर्चा में प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है. 
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES