SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

TGT PGT अभ्यर्थियों का प्रदर्शन जारी: दूसरे दिन भी शिक्षा निदेशालय पर डटे सैकड़ों छात्र, भारी फोर्स तैनात

Prayagraj News: यूपी टीजीटी पीजीटी भर्ती पुरानी नियमावती से कराने की मांग को लेकर सैकड़ों अभ्यर्थी प्रयागराज में धरना दे रहे हैं. सैकड़ों अभ्यर्थी शिक्षा निदेशालय पर कफन ओढ़कर लेटे हैं.

Written By Amitesh Pandey
Published: Sep 22, 2026, 05:49 PM IST | Updated: Sep 22, 2026, 05:51 PM IST
Image Credit: TGT PGT protest
Join

मोहम्मद गुफरान/प्रयागराज: प्रयागराज में शिक्षा निदेशालय के बाहर पुरानी नियमावली और पुराने पैटर्न के आधार पर टीजीटी पीजीटी परीक्षा कराए जाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन लगातार जारी है. बीती पूरी रात बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शिक्षा निदेशालय के परिसर में धरने पर बैठे रहे. कई अभ्यर्थी आमरण अनशन पर हैं, जो रामनामी चादर को कफन ओढ़कर लेटे हैं. वहीं, सुबह बड़ी संख्या में अभ्यर्थी समर्थन देने के लिए पहुंचे तो शिक्षा निदेशालय के गेट पर पुलिसकर्मियों ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया.

शिक्षा निदेशालय पर डटे अभ्यर्थी 
इस दौरान अभ्यार्थियों और पुलिस के बीच नोकझोंक के भी हालत बन गए. अभ्यर्थी निदेशालय परिसर के अंदर जाना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंग करके रोक लिया. इसके बाद गेट के बाहर ही अभ्यर्थियों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है. काफी अभ्यर्थी 21 सितंबर से ही निदेशालय परिसर के अंदर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. अभ्यर्थियों के आक्रोश को देखते हुए सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं.

लिखित आश्वासन नहीं मिलने तक जारी रहेगा प्रदर्शन 
शिक्षा निदेशालय परिसर के अंदर और बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है. अभ्यर्थी भी अपनी मांगों पर अड़े हैं. अभ्यर्थियों का साफ कहना है कि जब तक पुरानी नियमावली के जरिए टीजीटी पीजीटी परीक्षा कराए जाने का लिखित आश्वासन नहीं मिलता है तब तक यह धरना प्रदर्शन जारी रहेगा. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि नई भर्ती का नोटिफिकेशन आने वाला है. पुरानी नियमावली से ही नई भर्ती कराई जाए.

पुराने अभ्यर्थियों के लिए होगी दिक्कत  
अभ्यर्थियों ने कहा कि 10-15 साल से तैयारी कर रहे हैं. नियमावली में बदलाव करने पर उनके लिए मुश्किल हो सकता है. बता दें कि टीजीटी 2022 के अधिकांश विषयों के ​नतीजे घोषित हो चुके हैं. अंग्रेजी समेत कुछ विषयों में आउट आफ सिलेबस प्रश्न पूछे जाने को लेकर मामला कोर्ट में विचाराधीन है. इसके चलते इन​ विषयों के फाइनल नतीजे नहीं आ पाए हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES