SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

यूपी में टीचर की बंपर भर्ती: TGT PGT का नोटिफिकेशन जारी, देखें कब से कर सकेंगे आवेदन

TGT PGT Bharti 2026 notification out: यूपी में टीजीटी और पीजीटी भर्ती का इंतजार अभ्यर्थी लंबे समय से कर रहे थे. मंगलवार को नया ​नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है.

Written By Amitesh Pandey
Published: Sep 15, 2026, 08:45 PM IST | Updated: Sep 15, 2026, 09:43 PM IST
Image Credit: upessc
Join

TGT PGT Bharti 2026: यूपी में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने टीजीटी और पीजीटी भर्ती को हरी झंडी दे दी है. इन दोनों भर्तियों से 15 हजार से ज्यादा पद भरे जाएंगे. पीजीटी के 2607 पदों पर आवेदन कर सकेंगे.

15 हजार से ज्यादा पद भरे जाएंगे 
आयोग ने टीजीटी और पीजीटी दोनों के लिए 15,012 पदों पर भर्ती विज्ञापन जारी कर दिया है. आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार के मुताबिक, प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत सहायक अध्यापक संबंद्ध प्राइमरी (अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों) के 897 रिक्त पदों तथा बेसिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत सहायक अध्यापक, शहरी के 11,508 पदों पर शिक्षकों की भर्ती की जाएगी.

कब से कर सकेंगे आवेदन? 
आयोग ने बताया कि अभ्यर्थी ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन 16 सितंबर 2026 से कर सकेंगे. ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2026 है. वहीं, ऑनलाइन आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 19 अक्टूबर 2026 होगी. इन पदों के लिए परीक्षा 03 और 04 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी. इससे पहले अभ्यर्थियों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा.

पीजीटी के 2,607 पदों पर भर्ती
प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रवक्ता संवर्ग (PGT) के 2,607 रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन 18 सितंबर 2026 से शुरू होंगे. ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर होगी आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर है. प्रवक्ता संवर्ग के पदों के लिए परीक्षा 15 और 16 दिसंबर 2026 को होगी.

2022 भर्ती परीक्षा संपन्न 
बता दें कि इससे पहले 2022 में टीजीटी और पीजीटी की भर्ती आई थी. आयोग ने पिछले दिनों ही भर्ती परीक्षा संपन्न कराकर रिजल्ट भी जारी कर दिया. इतना ही नहीं टीजीटी में दो विषयों का रिजल्ट रोक कर बाकी चयनित अभ्यर्थियों को कॉलेज आवंटन भी कर दिया गया. टीजीटी के अंग्रेजी विषय में आउट आफ सिलेबर से प्रश्न पूछे जाने के चलते मामला कोर्ट में है. इसके चलते अंग्रेजी विषय का रिजल्ट नहीं जारी किया गया. वहीं, पीजीटी के भी कॉलेज आवंदन कर दिए गए हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES