SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सुल्तानपुर में यूट्यूबर संजय यदुवंशी और उसके भाई पर FIR, तिकोनिया पार्क में हंगामे और मूर्ति अपमान का मामला

सुल्तानपुर जिले में यूट्यूबर संजय यदुवंशी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. धम्मौर थाना क्षेत्र के अहिरन का पुरवा निवासी यूट्यूबर संजय यदुवंशी, उसके भाई शिवा यदुवंशी और सैकड़ों अज्ञात लोगों के खिलाफ नगर कोतवाली में एक के बाद एक तीन गंभीर मामले दर्ज किए गए हैं.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Oct 10, 2026, 08:42 AM IST | Updated: Oct 10, 2026, 08:52 AM IST
Image Credit: Sanjay Yaduvanshi Youtuber Sultanpur
Join

आशीष श्रीवास्तव/सुल्तानपुर: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के धम्मौर थाना अंतर्गत अहिरन का पुरवा के रहने वाले यूट्यूबर संजय यदुवंशी उसके भाई शिवा यदुवंशी समेत सैकड़ों अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ नगर कोतवाली में तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं.  पुलिस अब आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है.

तीन अलग-अलग मामलों में दर्ज हुई FIR
नगर पालिका परिषद के लिपिक सुशील कुमार की तहरीर पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है.  पहला मामला नगर पालिका परिषद के लिपिक सुशील कुमार द्वारा सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाने का और दूसरा मामला भारत विकास परिषद की ओर से पार्क में लगी स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पर जूता पहनकर उनकी मूर्ति पर चढ़कर मूर्ति का अपमान करने और पार्क में लगे ओम, स्वस्तिक जैसे धार्मिक चिन्ह सहित गेट चारदीवारी और पेड़ पौधों को तोड़ने का मामला दर्ज किया गया है.

मूर्ति का अपमान
वहीं नगर के करौंदिया निवासी सुभाष सोनकर की तहरीर पर भारत विकास परिषद की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, पार्क में स्थापित स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पर जूता पहनकर चढ़कर उसका अपमान किया गया. साथ ही पार्क के गेट, चारदीवारी, पेड़-पौधों और ओम व स्वस्तिक जैसे धार्मिक चिन्हों को भी तोड़ा गया.

डॉ. आंबेडकर के पोस्टर का अपमान
करौंदिया निवासी सुभाष सोनकर की तहरीर पर आरोप है कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के पोस्टर को फाड़कर सड़क पर फेंका गया और भीड़ द्वारा उसे जूतों से कुचला गया.

तिकोनिया पार्क में किया था 5 घंटे हंगामा
आपको बता दें कि 9 अक्टूबर को संजय यदुवंशी ने धम्मौर थाने की पुलिस के खिलाफ नगर के तिकोनिया पार्क में जमकर हंगामा काटा था. लगभग 5 घंटे तक पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी और अप शब्दों का प्रयोग किया था. इसके साथ ही प्रदर्शन के दौरान पार्कों को क्षतिग्रस्त भी किया गया था.

चार मामले जिले के अलग-अलग थानों में दर्ज,पुलिस की दबिश जारी
संजय यदुवंशी के खिलाफ पूर्व में भी चार मामले जिले के अलग-अलग थानों में दर्ज हैं. हत्या के एक प्रयास में वांछित होने के कारण नगर कोतवाली पुलिस के साथ धम्मौर थाने की पुलिस संजय यदुवंशी की गिरफ्तारी के लिए उनके घर पर दबिश दी थी. इसके बाद यह पूरा हंगामा खड़ा हो गया. फिलहाल अभी तक संजय यदुवंशी के खिलाफ जिले में आधा दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज किया जा चुके हैं.  फिलहाल, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.

रामपुर में गैंगवार? गुंडा एक्ट के आरोपी सनी उर्फ सनया पर फायरिंग, CCTV में कैद हुई सनसनीखेज वारदात

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES