SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सपा के 3 बागी BJP में शामिल, सियासी उलटफेर अभी बाकी: अमेठी में पर्दे के पीछे क्या चल रहा?

Amethi News: सपा विधायक अभ​य​ सिंह, राकेश प्रताप सिंह और विनोद चतुर्वेदी ने बुधवार को बीजेपी ज्वाइन कर लिया. अमेठी में आयोजित कार्यक्रम में बीजेपी के दो दिग्गज नदारत थे. इसको लेकर सियासी हलचल मचा है.

Written By Amitesh Pandey
Published: Oct 14, 2026, 09:59 PM IST | Updated: Oct 14, 2026, 10:07 PM IST
Image Credit: UP BJP
Join

राहुल शुक्ला/अमेठी: यूपी चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है. गौरीगंज से विधायक राकेश प्रताप सिंह, कालपी ​से विधायक विनोद चतुर्वेदी और गोसाईगंज से विधायक अभय सिंह ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली. अमेठी में आयोजित कार्यक्रम में सपा से बागी हुए तीनों नेताओं ने बीजेपी का दामन थाम लिया. गौरीगंज के मंगलम् परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बीजेपी के दिग्गज नेताओं, मंत्रियों और समर्थकों की भारी भीड़ जुटी.

अमेठी पहुंची स्मृति ईरानी 
कार्यक्रम में सबसे पहले अमेठी की पूर्व सांसद एवं बीजेपी की राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी पहुंचीं. इसके बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, राष्ट्रीय मंत्री भोला सिंह, प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला समेत कई मंत्री और जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल हुए. मंच पर अतिथियों का स्वागत किया गया. इसके बाद भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया.

पंकज चौधरी ने पार्टी की सदस्यता दिलाई 
मुख्य कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और स्मृति ईरानी ने तीनों विधायकों को बीजेपी का पटका पहनाकर पार्टी में शामिल कराया. इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे. आयोजकों के अनुसार, राकेश प्रताप सिंह के समर्थन में समाजवादी पार्टी के एक हजार से अधिक कार्यकर्ता भी बीजेपी में शामिल हुए. सपा के अल्पसंख्यक वर्ग के राष्ट्रीय महासचिव एवं विधानसभा प्रभारी अमीन खान भी अपने समर्थकों के साथ कार्यक्रम में पहुंचे.

पीएम मोदी और सीएम योगी की तारीफ 
स्मृति ईरानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना करते हुए तीनों नेताओं का स्वागत किया. उन्होंने राहुल गांधी और विपक्षी राजनीति पर भी निशाना साधा. प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सोच से दुखी होकर तीनों विधायक बीजेपी में शामिल हुए हैं. वहीं, कार्यक्रम से पहले स्मृति ईरानी पीपरपुर क्षेत्र के भोजपुर गांव पहुंचीं, जहां उन्होंने लद्दाख में ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले बीएसएफ जवान के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और श्रद्धांजलि अर्पित की.

पूर्व दो विधायक नदारत रहे 
अमेठी में आयोजित कार्यक्रम में एक ओर जहां बीजेपी के दिग्गजों का जमावड़ा लगा रहा, वहीं, अमेठी के दो पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मिश्र और डॉ. संजय सिंह मंच से नदारद रहे. इसको लेकर चर्चा हो रही है. पिछले चुनाव में बीजेपी के टिकट पर मैदान में उतरे दोनों कद्दावर नेता बताए जाते हैं. उनके मंच पर न होने से नई सियासी बहस छिड़ गई है. कार्यक्रम की घोषणा करीब 15 दिन पहले ही हो गई थी, फिर भी दोनों नेताओं की गैरमौजूदगी ने सियासी सवाल खड़े कर दिए हैं.            

अमेठी की राजनीति में पक रही नई खिचड़ी? 
कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि क्या अमेठी की राजनीति में कोई नई खिचड़ी पक रही है. जानकारों की माने तो गौरीगंज की सियासत में अभी कई बड़े उलटफेर बाकी हैं. सोशल मीडिया पर भावी विधायक को लेकर भी बड़ा दावा किया जा रहा है. हालांकि, अमेठी की राजनीति में पर्दे के पीछे क्या चल रहा है? आने वाले दिनों में तस्वीर साफ हो सकती है.

अभय सिंह के समर्थक की सड़क हादसे में मौत
सपा विधायक अभय सिंह के भाजपा में शामिल होने के लिए गौरीगंज में आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में जा रहे उनके समर्थक जमुना सिंह (67) की बुधवार दोपहर सड़क हादसे में मौत हो गई. हादसा मुंशीगंज कोतवाली क्षेत्र के लोकीपुर-बांदा-टांडा मार्ग पर दोपहर करीब एक बजे हुआ. दुर्घटना के बाद भी अभय सिंह कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES