SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

फीस बकाया थी, तो बच्चों को कमरे में बंद कर बाहर बांध दिया कुत्ता! अलीगढ़ के स्कूल की घटना का वीडियो वायरल

अलीगढ़ के एक स्कूल में छह महीने की फीस बकाया होने पर तीन मासूम बच्चों को एक कमरे में बंद करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बच्चों को डराने के लिए गेट पर कुत्ता भी बांधा गया था.

Edited By Ranjana Kumari
Published: Nov 27, 2026, 12:54 IST | Updated: Nov 27, 2026, 13:27 IST
Image Credit: अलीगढ़ में स्कूल की अमानवीय करतूत (जी मीडिया)
Join

अलीगढ़ से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. थाना टप्पल क्षेत्र अंतर्गत जटारी कस्बे में स्थित एमडी जनता पब्लिक स्कूल में छह महीने की फीस बकाया होने पर तीन बच्चों को छुट्टी के बाद कथित तौर पर ऊपरी मंजिल के एक कमरे में बंद कर दिया गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद इलाके में आक्रोश फैल गया.

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, गांव हेतलपुर निवासी भूपेंद्र फोटोग्राफर के तीन बच्चे- बिट्टू, यश और दीपिका एमडी जनता पब्लिक स्कूल में पढ़ते हैं. परिजनों का आरोप है कि मंगलवार (24 नवंबर, 2026) को छुट्टी होने के काफी देर बाद भी जब बच्चे घर नहीं पहुंचे. इसके बाद उन्हें किसी अनहोनी की आशंका हुई. जब परिजन स्कूल पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि बच्चे ऊपरी मंजिल के एक कमरे में बंद हैं और उन्हें बाहर जाने से रोकने या डराने के लिए कमरे के बाहर गेट पर एक कुत्ता भी बांधा गया था.

स्कूल प्रबंधन ने फीस जमा करने के लिए कहा

परिजनों के मुताबिक, बच्चों को 2 घंटे से अधिक समय तक कमरे में रोके रखा गया. जब घरवालों को देखकर बच्चे रोने लगे, तो उन्होंने बताया कि फीस जमा न होने के कारण उन्हें घर जाने नहीं दिया जा रहा है. आरोप यह भी है कि जब परिजनों ने स्कूल प्रबंधन से इस बारे में पूछा, तो उन्हें जवाब देने के बजाय फीस जमा करने के लिए कहा. इतना ही नहीं, उनके साथ अभद्रता भी की गई.

दोनों पक्षों के बीच हुआ समक्षौता

इस घटना के बाद परिजनों ने स्कूल में हंगामा किया और बच्चों को लेकर जटारी पुलिस चौकी पहुंचे, जहां उन्होंने लिखित शिकायत दी. बताया जा रहा है कि पुलिस जांच के दौरान स्कूल प्रबंधन कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका. फिर बाद में पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौता हो गया. 

वहीं, स्कूल के प्रिंसिपल सौरभ चौधरी ने बच्चों को बंधक बनाने के आरोपों को गलत बताया है. उनका कहना है कि बकाया फीस जमा कराने के लिए अभिभावकों को कई बार फोन और मैसेज किए गए थे, लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया था.

रिपोर्ट: मनीष शर्मा

यह भी पढ़ें: तंदूर में रोटी डालने से पहले थूका, कैमरे में कैद हुई हरकत; कर्मचारी गिरफ्तार

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रही हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.ISOMES कॉलेज से BJMC करने के बाद रंजना ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में काम किया है. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं.रंजना कुमारी से आप Ranjana.Kumari@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES