SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

घटना की रात शिवा शर्मा को किया गया था प्रताड़ित: श्रद्धा दुबे ने कपड़े उतरवाकर शरीर पर पोत दी थी लिपस्टिक!

शिवा शर्मा हत्याकांड में जेल में बंद श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश से मिलने सोमवार को तीन वकीलों की टीम लखनऊ जिला जेल पहुंची. टीम ने तीनों से मुलाकात की और मामले से जुड़ी जानकारी ली.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Nov 03, 2026, 08:59 AM IST | Updated: Nov 03, 2026, 11:29 AM IST
Image Credit: Lucknow Shiva Sharma Murder Case
Join

शिवा शर्मा हत्याकांड: चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में जेल में बंद मॉडल श्रद्धा दुबे से सोमवार को तीन वकीलों ने मुलाकात की. वकीलों ने श्रद्धा के अलावा इसी केस में बंद बहन रश्मि और तनवीर उर्फ दानिश से भी मिलकर जानकारी ली. चार दिन बाद श्रद्धा और दानिश का आमना-सामना हुआ तो मुलाकात के दौरान दानिश के भावुक होने की भी खबर है. दीपावली तक सभी आरोपियों के जेल में ही रहने की संभावना है. वहीं पुलिस इस घटना को दोबारा समझने के लिए पुतले से सीन रीक्रिएशन कराने की तैयारी में है. इसके लिए फोरेंसिक टीम को दोबारा पत्र भेजा गया है.

अलीगंज पुलिस पर लापरवाही का आरोप

जांच में अलीगंज पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े हुए हैं. बताया जा रहा है कि घटना से पहले शिवा की मां रंजना ने अलीगंज पुलिस में श्रद्धा के खिलाफ शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. अब इस पहलू को भी जांच में शामिल किया जा रहा है. गौर करने वाली बात है कि अब तक जेल में श्रद्धा से मिलने केवल वकील ही पहुंचे हैं. रायबरेली निवासी उनके पिता एपी दुबे या परिवार का कोई अन्य सदस्य मिलने नहीं आया है.

बयान दर्ज, CCTV जब्त

मामले की विवेचना हजरतगंज पुलिस कर रही है. पुलिस श्रद्धा के पड़ोसी, घरेलू सहायिका, शिवा की मां समेत कई लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है. मौके पर मौजूद बताए जा रहे आमिर की तलाश जारी है.आरोप है कि श्रद्धा ने हत्या से पहले शिवा को अपमानित करने के इरादे से उसके कपड़े उतरवाए और उसके शरीर पर लिपस्टिक लगाई। पूछताछ में सामने आया है कि श्रद्धा ने अपनी बहन रश्मि, करीबी आमिर और ड्राइवर दानिश के सामने शिवा को जबरन डांस करने के लिए मजबूर किया. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, चारों आरोपियों ने मिलकर शिवा को घंटों तक बंधक बनाकर प्रताड़ित और अपमानित किया. श्रद्धा ने पूछताछ में कथित तौर पर इस बात को कबूला है. फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

 पुलिस ने श्रद्धा के फ्लैट के CCTV फुटेज जब्त कर लिए हैं और घटना के बाद श्रद्धा ने किन-किन लोगों से फोन पर बात की, इसकी भी जांच हो रही है. जांच के आधार पर FIR में और नाम जुड़ सकते हैं.  

जेल प्रशासन मुलाकात के लिए निर्धारित नियमों और पुलिस सत्यापन की प्रक्रिया का पालन कर रहा है. दूसरी ओर, पुलिस शिवा शर्मा की मौत के मामले में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और आरोपियों के वित्तीय लेनदेन की जांच कर रही है.

बता दें कि 9 अक्टूबर को शिवा शर्मा की श्रद्धा के फ्लैट की चौथी मंजिल से गिरने से मौत हो गई थी. शिवा की मां रंजना की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था.

आगरा में DRM ऑफिस में मिला AOM का शव, पत्नी बोली-पति को प्रताड़ित करते थे अधिकारी

प्रयागराज में कोविड के दौरान 7 बैग में लाए गए थे करोड़ों! नीले ड्रम में छिपा था पुणे का काला धन

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES