SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कैराना में फिर गरमाया माहौल: हिंदू युवती को Oyo होटल ले गए दो मुस्लिम युवक, बुर्के में बाहर निकलते ही भीड़ ने दबोचा; जमकर हुई धुनाई

शामली की कैराना कोतवाली क्षेत्र में बुर्का पहनकर हिन्दू युवती को लेकर जा रहे मुस्लिम दो युवक को पकड़ा और उनकी धुनाई करते हुए जमकर हंगामा किया. वहीं युवती को बुर्के में देखकर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध जताया.

Written By Pooja Singh
Published: Nov 17, 2026, 07:53 IST | Updated: Nov 17, 2026, 07:56 IST
Join

शामली के कैराना कोतवाली क्षेत्र में  एक बार फिर उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब कैराना बाईपास स्थित फ्लाईओवर के पास दो मुस्लिम युवकों को एक हिंदू युवती के साथ पकड़ा गया. युवती के बुर्के में होने की बात सामने आते ही मौके पर मौजूद हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने कड़ा विरोध जताते हुए जमकर हंगामा किया. इस दौरान दोनों युवकों के साथ मारपीट भी की गई. घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

होटल से निकलते समय पकड़े जाने का दावा
जानकारी के अनुसार, दोनों युवक Oyo होटल से हिंदू युवती को बुर्का पहनाकर अपने साथ ले जा रहे थे. जैसे ही वे कैराना बाईपास फ्लाईओवर के पास पहुंचे, कुछ लोगों को उन पर संदेह हुआ. पूछताछ करने पर युवती की पहचान उजागर हुई, जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई और हंगामा शुरू हो गया.

पुलिस स्टेशन ले गए संगठन के पदाधिकारी
सूचना मिलते ही डॉ. बाबा गौतम नाथ भी अपने समर्थकों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए. उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों के साथ मिलकर दोनों युवकों को घेर लिया और घटना पर विरोध जताया. हंगामे के दौरान युवकों की पिटाई भी की गई, जिससे कुछ देर के लिए बाईपास मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. बाद में संगठन के पदाधिकारियों ने युवती और दोनों युवकों को अपनी गाड़ी में बैठाया और सीधे कैराना कोतवाली ले जाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया.

परीक्षा देने निकली थी बीए की छात्रा
वायरल वीडियो में डॉ. बाबा गौतम नाथ का कहना है कि संबंधित हिंदू युवती कश्यप समाज से ताल्लुक रखती है और बीए की छात्रा है. उनके दावे के मुताबिक, छात्रा घर से परीक्षा देने के लिए निकली थी, लेकिन रास्ते में आरोपी युवक उसे बहला-फुसलाकर होटल ले गए. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी युवक पिछले तीन सालों से युवती पर प्रेम संबंध बनाने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाल रहे थे.

डॉ. गौतम नाथ ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. हालांकि, इन तमाम आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी.

पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और संगठनों में पुलिस प्रशासन के प्रति भी नाराजगी देखी गई. आरोप है कि फ्लाईओवर पर काफी देर तक हंगामा और मारपीट चलती रही, लेकिन सूचना के बावजूद पुलिस समय पर मौके पर नहीं पहुंची. आखिरकार कार्यकर्ताओं को ही आरोपियों और युवती को थाने तक ले जाना पड़ा.

आपको बता दें, कैराना में पहले से ही लव जिहाद के एक अन्य मामले को लेकर तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और इस प्रकरण को लेकर पंचायतों का दौर भी जारी है. पिछले मामले का अब तक पूरी तरह खुलासा न हो पाने के बीच इस नई घटना ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है. अब पूरे मामले में पुलिस की जांच और आधिकारिक बयान का इंतजार रहेगा.

(शामली से श्रवण पंडित की रिपोर्ट)

यह भी पढ़िए: आजम खान की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट में सुनवाई जारी, ED आज देगी जवाब; दोपहर बाद आ सकता है अंतरिम आदेश

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES