SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

गोरखपुर में मासूम की मौत पर बवाल: स्कूल बस में चढ़ते समय पहिये के नीचे आया 5 साल का बच्चा

Gorakhpur News: गोरखपुर में स्कूल बस में चढ़ते समय ड्राइवर ने बस आगे बढ़ा दी. इसके चलते पांच साल का मासूम बच्चा नीचे गिर गया और पहिये के नीचे आ गया. मासूम की मौत पर ग्रामीणों ने जमकर बवाल किया.

Written By Amitesh Pandey
Published: Sep 12, 2026, 10:42 PM IST | Updated: Sep 12, 2026, 10:46 PM IST
Image Credit: File Photo (Himanshu)
Join

नागेन्द्र मणि त्रिपाठी/गोरखपुर: गोरखपुर में स्कूल बस ने 5 साल के मासूम को कुचल दिया. मासूम की मौत से गुस्साए परिजनों ने स्कूल बस में तोड़फोड़ कर दी. वहीं, बस में मौजूद शिक्षिका को करीब 4 घंटे तक घेरे रखा. गुस्साए लोगों को काबू में करने के लिए कई थानों की फोर्स बुलानी पड़ी. पुलिस ने मृतक की मां की तहरीर पर बस चालक और स्कूल प्रबंधक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है.

स्कूल बस ने कुचला 
बताया गया कि पांच साल का हिमांशु चिलबिलवां स्थित एसडी पब्लिक स्कूल में कक्षा एक का छात्र था. शनिवार सुबह 8 बजकर 15 मिनट पर स्कूल बस हिमांशु को लेने घर पहुंची थी. आरोप है कि पिपराइच थाना क्षेत्र के नईयापार गांव में हिमांशु बस में चढ़ने के लिए पायदान तक पहुंच भी नहीं पाया था और चालक ने बस आगे बढ़ा दी. मासूम बस के पहिये के नीचे आ गया. हादसे के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया. उधर, ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. बस को घेरकर उसके शीशे तोड़ दिए गए और बस में मौजूद शिक्षिका रानी मिश्रा को करीब चार घंटे तक ग्रामीणों ने घेरे रखा.

शिक्षका को ग्रामीणों ने घेरा 
हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई. परिजन आनन-फानन में हिमांशु को बाइक से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपराइच लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया. जिस घर से कुछ देर पहले बच्चा स्कूल जाने के लिए निकला था, वहां कुछ ही देर में मातम पसर गया. हिमांशु अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था. जैसे ही घटना की खबर गांव में फैली, बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. करीब चार घंटे तक मौके पर तनाव बना रहा. हालात बिगड़ने की सूचना पर पिपराइच पुलिस मौके पर पहुंची. एसडीएम सदर ज्ञान प्रताप सिंह, सीओ चौरीचौरा कुंदन कुमार सिंह, तहसीलदार डॉ. भागीरथी सिंह और नायब तहसीलदार अनु सिंह भी गांव पहुंचे.

ग्रामीणों ने की ये मांग 
एहतियात के तौर पर कई थानों की पुलिस बुला ली गई. अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया. मासूम की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने परिवार के लिए एक करोड़ रुपये मुआवजे और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग रखी. वहीं, इस घटना ने स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा और स्कूल वाहनों की निगरानी पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. मृतक छात्र की मां सोनी देवी की तहरीर पर पिपराइच पुलिस ने बस चालक मनोज, अध्यापिका रानी मिश्रा और स्कूल प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.

बीएसए ने स्कूल पहुंचकर जांच की 
इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल स्कूल बस की व्यवस्था को लेकर है. हादसे के बाद बेसिक शिक्षा विभाग भी जांच के लिए मौके पर पहुंचा. बीएसए धीरेंद्र त्रिपाठी, बीईओ के साथ घटनास्थल और संबंधित स्कूल पहुंचे. जांच में विद्यालय की मान्यता से जुड़े कागजात दुरुस्त मिले, लेकिन स्कूल बस में परिचालक ही नहीं था. बच्चों को लेकर चल रही बस में चालक के अलावा बच्चों की निगरानी के लिए कोई परिचालक मौजूद नहीं था. बीएसए ने भी माना कि अगर बस में परिचालक होता तो बच्चों की सुरक्षा पर नजर रखी जा सकती थी और संभवत: हादसा टल सकता था. स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी कर वाहन संचालन और परिचालक की व्यवस्था को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया है. 
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES