SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मेरठ में युवती से बर्बरता करने वाले सलमान का हाफ एनकाउंटर.. पुलिस ने किया गिरफ्तार, होटल सील

मेरठ में युवती को होटल में बंधक बनाकर मारपीट करने के आरोपी सलमान का पुलिस ने हाफ एनकाउंटर कर गिरफ्तार कर लिया है. आबूलेन स्थित जिस होटल में युवती के साथ बर्बरता हुई थी, उसे सील कर दिया गया है. घटना का CCTV वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की.

Written By Zee News Desk
Published: Nov 25, 2026, 14:51 IST | Updated: Nov 25, 2026, 14:54 IST
Image Credit: आरोपी सलमान का पुलिस ने हाफ एनकाउंटर किया है
Join

उत्तर प्रदेश के मेरठ में होटल के अंदर युवती को बंधक बनाकर मारपीट करने के आरोपी सलमान का पुलिस ने हाफ एनकाउंटर किया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, जिस होटल में युवती के साथ बर्बरता की गई थी, उसे भी सील कर दिया गया है. मामले में आरोपी के परिजनों को भी हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है.

वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में 

यह घटना मेरठ के आबूलेन स्थित एक होटल की है. गाजियाबाद निवासी युवती ने कंकरखेड़ा के रहने वाले सलमान पर उसे होटल में बंधक बनाने, मारपीट करने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था. घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया था. वीडियो में युवती होटल से भागती दिखाई देती है, लेकिन आरोपी उसका पीछा कर उसे सड़क पर पटक देता है.

बताया गया कि यह घटना 24 नवंबर को दोपहर करीब 1:30 बजे हुई थी. युवती ने आरोप लगाया था कि उसे पिछली रात से होटल में बंधक बनाकर रखा गया था और उसके साथ मारपीट की गई. सुबह किसी तरह होटल से बाहर निकलकर भागने की कोशिश की, लेकिन सलमान ने पीछा कर उसे पकड़ लिया. मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर युवती को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया.

मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू

घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया था और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई थी. पुलिस ने युवती को सुरक्षित थाने पहुंचाया और उसकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की. होटल के मैनेजर और कर्मचारियों पर आरोपी को भगाने में मदद करने के आरोप भी लगे थे, जिनकी भूमिका की पुलिस जांच कर रही है.

अब मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सलमान का हाफ एनकाउंटर कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही घटनास्थल बने होटल को सील कर दिया गया है. पुलिस मामले में अन्य आरोपियों और होटल कर्मचारियों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है.

इसे भी पढ़ें - हिंदू बेटी का अपहरण, सलमान फरार: होटल में बंधक बनाकर पीटा, भागी तो सड़क पर पटका, VIDEO वायरल

Add Zee News as a Preferred Source

ZEENEWS TRENDING STORIES