SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

क्या अब तक नहीं भरे गाड़ी के पुराने चालान? निपटारे के लिए 28 नवंबर को कर लें ये काम, मिल जाएगा छुटकारा!

सहारनपुर में 28 नवंबर को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक विशेष लोक अदालत लगेगी, जहां वाहन स्वामी अपने लंबित एमवी एक्ट चालानों का निस्तारण करा सकेंगे.

Written By Renu Akarniya
Published: Nov 24, 2026, 18:01 IST | Updated: Nov 24, 2026, 18:17 IST
Image Credit: AI IMAGE
Join

वाहन चालान लंबित हैं तो वाहन स्वामियों के लिए राहत भरी खबर है. सहारनपुर में 28 नवंबर को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा. इसमें मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) के लंबित चालानों का निस्तारण किया जाएगा. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पूर्णकालिक सचिव विदुषी मेहा ने आमजन से अपील की है कि वे इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाकर अपने लंबित चालानों का निस्तारण कराएं और समय व धन दोनों की बचत करें.

28 नवंबर को विशेष लोक अदालत में निपटेंगे पुराने चालान
विदुषी मेहा ने बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन और जनपद न्यायाधीश मनोज कुमार राय के मार्गदर्शन में 28 नवंबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विशेष लोक अदालत आयोजित होगी. इसके तहत जनपद न्यायालय सहारनपुर, बाह्य न्यायालय देवबंद और ग्राम न्यायालय बेहट में एमवी एक्ट के लंबित चालानों से संबंधित मामलों का निस्तारण किया जाएगा. उन्होंने बताया कि चालानों के निस्तारण की प्रक्रिया को भी पहले से काफी आसान बनाया गया है. संबंधित वाहन स्वामी अपने लंबित चालान का नोटिस लेकर न्यायालय पहुंच सकते हैं. साथ में मोबाइल फोन, आधार कार्ड की प्रति और वाहन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज रखना जरूरी होगा. संबंधित न्यायालय में पहुंचकर अपने चालान के निस्तारण की प्रक्रिया पूरी कराई जा सकती है.

संविधान दिवस के अवसर पर स्कूलों में खास कार्यक्रम
वहीं, 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर 'एक स्वर एक संविधान' कार्यक्रम के तहत जनपद के विभिन्न विद्यालयों में विशेष आयोजन होंगे. सुबह 9 बजे विद्यार्थी एक साथ संविधान की प्रस्तावना का पाठ करेंगे. इसके बाद क्विज प्रतियोगिता, निबंध लेखन और पोस्टर मेकिंग जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया जाएगा. इसके लिए विद्यालयों में तैयारियां और प्रतियोगिताएं लगातार चल रही हैं. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने लोगों से अपील की है कि 28 नवंबर को विशेष लोक अदालत में पहुंचकर अपने लंबित वाहन चालानों का निस्तारण कराएं.

ये भी पढ़ें: सैन्य एयरबेस निशाने पर था? मेरठ में पकड़ा गया संदिग्ध, WhatsApp चैट से खुलेंगे राज

(सहारनपुर से नीना जैन की रिपोर्ट)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और हाइपर लोकल की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग, यूटिलिटी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. रेनू पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. DU से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से अपने करियर की शुरुआत की. लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा है.रेनू अकर्णिया से आप renu.akarniya@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES