)
पारस गोयल/मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस ने एक ऐसे संदिग्ध को गिरफ्तार किया है, जिसके तार जम्मू-कश्मीर के सैन्य एयरबेस पर फिदायीन हमले की कथित तैयारी से जुड़ने की आशंका है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान उजैद के रूप में हुई है. पुलिस को उसके मोबाइल से कई WhatsApp चैट मिलने की बात सामने आई है. इन चैट के आधार पर पाकिस्तानी आतंकी हैंडलर और शहजाद भट्टी गैंग से उसके संभावित संपर्कों की जांच की जा रही है.
मामला मेरठ के कोतवाली थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, कुछ महीने पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस भी उजैद की तलाश में मेरठ आई थी. उस समय वह पुलिस के हाथ नहीं लगा और तभी से फरार चल रहा था. अब मेरठ पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.
जुबैर के पास से मिली WhatsApp चैट पुलिस की जांच का अहम हिस्सा बताई जा रही हैं.आशंका है कि उसके संपर्क पाकिस्तानी आतंकी हैंडलर से थे. इसके अलावा शहजाद भट्टी गैंग से भी उसके तार जुड़े होने की जांच की जा रही है. जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि सैन्य एयरबेस को निशाना बनाने की कथित योजना में जुबैर की क्या भूमिका थी और वह किन लोगों के संपर्क में था. फिलहाल मामले में पुलिस की जांच और पूछताछ के बाद ही पूरे नेटवर्क की तस्वीर साफ हो सकेगी.
सात दिन की ATS रिमांड पूरी होने के बाद आरोपी अंकित को सोमवार को वापस जेल भेजा गया. सूत्रों के अनुसार अंकित के लैपटॉप से 36 लाख और ई-मेल आईडी का डाटा रिकवर किया गया. उसके पास से पहले 22 लाख आईडी मिल चुकी थीं. पाकिस्तान और बांग्लादेश के लोगों को फर्जी ई-मेल आईडी बेचने का आरोप है.
एटीएस ने 28 अक्टूबर को कानपुर निवासी अंकित को गिरफ्तार किया था. उस समय खुलासा किया गया था कि नोएडा, दिल्ली, गुरुग्राम, मुंबई और दिलजीत के दिल्ली वाले शो में धमाका करने की धमकी जिन ई-मेल के जरिये दी गई थी, उन्हें अंकित ने बनाया था.