)
आईपीएल 2027 से पहले पंजाब किंग्स ने एक और बड़ा दांव खेला है. फ्रेंचाइजी ने टीम इंडिया के साथ काम कर चुके पारस म्हाम्ब्रे को गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी सौंपी है. पारस के सामने कठिन चुनौती है, क्योंकि पिछले सीजन पंजाब किंग्स के गेंदबाजों ने शर्मनाक प्रदर्शन किया था. आईपीएल 2026 में जेम्स होप्स PBKS के बॉलिंग कोच थे, लेकिन अब उनकी छुट्टी हो चुकी है. पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व स्टाफ सदस्य राजीव कुमार को अपना फील्डिंग कोच नियुक्त करने का फैसला किया है.
पारस म्हाम्ब्रे एक बार फिर रिकी पोंटिंग के साथ काम करेंगे, जो पंजाब किंग्स के मुख्य कोच हैं. दोनों मुंबई इंडियंस के साथ पहले काम कर चुके हैं. म्हाम्ब्रे अपने साथ PBKS के लिए काफी अनुभव लेकर आए हैं. इससे पहले, 2021 से 2024 तक वे हेड कोच राहुल द्रविड़ के साथ भारत के बॉलिंग कोच रह चुके हैं.