SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

आजम खान की ED गिरफ्तारी के बाद रामपुर में लगे विवादित पोस्टर; लिखा-'एक-एक जुल्म का हिसाब होगा, जेल के ताले टूटेंगे'

सपा के कद्दावर नेता आजम खान पर कार्रवाई के बाद उनके गढ़ रामपुर में समर्थन में पोस्टरबाजी शुरू हो गई है. शहर में जगह-जगह लगे पोस्टरों में 'एक-एक जुल्म का हिसाब होगा' जैसे सख्त संदेश लिखे गए हैं.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Nov 01, 2026, 01:05 PM IST | Updated: Nov 01, 2026, 01:10 PM IST
Image Credit: Azam Khan Poster War in Rampur
Join

सुरेश दिवाकर/रामपुर: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ने के बाद रामपुर में उनके समर्थन में पोस्टर और होर्डिंग लगाए गए हैं. देर रात ईडी द्वारा आजम खान को हिरासत में लेकर दिल्ली ले जाए जाने के बाद रामपुर की सड़कों पर उनके समर्थन में विवादित पोस्टर और होर्डिंग्स लगाए गए हैं. इन पोस्टरों में आजम खान के साथ कथित तौर पर हुए जुल्म का हिसाब लेने की बात कही गई है. इसके साथ ही ‘जेल के ताले टूटेंगे, आजम खान छूटेंगे’ का नारा भी लिखा गया है.

क्या लिखा है पोस्टर में?

जानकारी के मुताबिक, थाना शहजादनगर क्षेत्र के जीरो पॉइंट पर ये होर्डिंग लगाए गए हैं. पोस्टर में साफ तौर पर लिखा है- "आजम खान पर हुए एक-एक जुल्म का होगा हिसाब, सरकार बनने पर लिया जाएगा बदला।" इसके साथ ही पोस्टरों पर "जेल के ताले टूटेंगे, आजम खान छूटेंगे" जैसे तीखे नारे भी लिखे गए हैं.  पोस्टर में सरकार बनने पर हिसाब लेने की चेतावनी जैसी भाषा का इस्तेमाल किया गया है, जिसको लेकर इलाके में चर्चा तेज है.

क्यों लगे पोस्टर?

बताया जा रहा है कि आजम खान जेल से रिहा होने के तुरंत बाद ही फिर ED की कार्रवाई के घेरे में आ गए. ED की टीम उन्हें अपने साथ दिल्ली ले गई. इसी घटनाक्रम के बाद उनके समर्थकों ने रामपुर में ये पोस्टर लगाए हैं. ये पोस्टर इसरार नबी ने लगवाए हैं.

ईडी की कार्रवाई के बाद रामपुर में बढ़ा तनाव

गौरतलब है कि बीते दिन करीब तीन दिनों की कानूनी कार्रवाई के बाद आजम खान जैसे ही रामपुर जेल से बाहर आए थे, वैसे ही पहले से मौजूद प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने उन्हें हिरासत में ले लिया और आगे की पूछताछ और कार्रवाई के लिए दिल्ली रवाना हो गई. इस अचानक हुई कार्रवाई के बाद आजम खान के समर्थकों और स्थानीय सपा कार्यकर्ताओं में गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है.

कलेक्ट्रेट व हाईवे से जुड़े जीरो पॉइंट पर लगे इन पोस्टरों के सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन तुरंत अलर्ट मोड पर आ गया है. पोस्टरों को हटाने व उन्हें लगाने वालों की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

'सपा-यूपी में बीजेपी का प्रीपेड प्लान...'; आजम खान की कस्टडी पर भड़के AIMIM प्रवक्ता शादाब चौहान

रामपुर जेल से निकलते ही आजम खान हिरासत में: भड़के वकील बोले-'बिना आधार बताए उठा लिया, तानाशाही की हद'

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES