)
सुरेश दिवाकर/रामपुर: रामपुर जेल से रिहा होते ही समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान को प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा फिर से हिरासत में लिए जाने के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत गरमा गई है. इस पूरे घटनाक्रम पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शादाब चौहान ने प्रेस वार्ता कर समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है.
आजम खान की ED द्वारा गिरफ्तारी पर AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता शादाब चौहान ने सपा और भाजपा पर मैच फिक्सिंग का आरोप लगाते हुए कहा कि यूपी में मुसलमानों पर जुल्म हो रहा है. शादाब चौहान ने कहा, "बोलने वाला मुसलमान ना सपा को पसंद है ना भाजपा को।"
यूपी में ED सिर्फ आजम खान पर ही कार्रवाई क्यों करती है? PWD मंत्रालय, आगरा एक्सप्रेस-वे, गोमती रिवर फ्रंट घोटाले में क्या सिर्फ वही मंत्री थे? अखिलेश यादव के परिवार के सदस्यों की जांच क्यों नहीं होती?
क्या आज़म खान साहब गुनाह ये है की उन्होंने यूनिवर्सिटी बनाई. उन्होने सही कहा की मुसलमान होने की सजा उनको दी जा रही है. इतना जुल्म तो अंग्रेज भी नहीं करते थे जितनी राजनीतिक दुर्भावना मे हो रही है. पार्टी के संस्थापक सदस्य को लेने क्या कोई सैफई परिवार का कोई सदस्य पहुंचा थे लेने? सैफई परिवार का कोई लेने नहीं आया क्योंकि सब मैच फिक्सिंग था.अखिलेश यादव ने बली का बकरा बनाया है. मुसलमान देख रहा है कैसे आज़म खान को ब्लैकमेल करके जबरजस्ती कहलवाया जा रहा है टॉर्चर किया जाता है.
शादाब चौहान ने आरोप लगाते हुए कहा कि सपा और बीजेपी के बीच अंदरूनी साठगांठ है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में बीजेपी का प्रीपेड प्लान है। गुजरात से परिमल नथवाणी और बाबा रामदेव के माध्यम से यह पूरा सिस्टम काम कर रहा है. उत्तर प्रदेश में गुजरात से OTP आता है और यहां प्रीपेड रिचार्ज हो जाता है.
उन्होंने कहा, "साइकिल का आगे का पहिया अखिलेश परिवार का, पिछला पहिया धन्नासेठ नटवानी परिवार का है और अब उस पर बाबा रामदेव भी सवार हो गए हैं.पेंडल बीजेपी मार रही है, जितना पेंडल मारेगी उतनी साइकिल चलेगी।"
शादाब चौहान ने कहा कि आजम खान को मुसलमान होने की सजा दी जा रही है.आज यूपी का मुसलमान अपना नेता असदुद्दीन ओवैसी को मान रहा है.