SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कौन हैं हिमांगी सखी: राम मंदिर में VIP पास और कृष्ण जन्मभूमि पर दिए बयान, जानिए क्या बोलीं ?

Ram Mandir VIP Pass Controversy: मथुरा में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर हिमांगी सखी ने राम मंदिर में अधिकारियों के दबदबे और VIP पास बिक्री का आरोप लगाया. उन्होंने किन्नरों को कोषाध्यक्ष बनाने की मांग की. साथ ही, कृष्ण जन्मभूमि कारसेवा में शामिल होने तथा ज्ञानवापी मुद्दे पर कार्रवाई का आह्वान किया.

Written By Jyoti Kumari
Published: Sep 10, 2026, 05:56 PM IST | Updated: Sep 10, 2026, 05:59 PM IST
Image Credit: Ram Mandir VIP Pass Controversy
Join

himangi sakhi ram mandir statement: उत्तर प्रदेश के मथुरा में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर हिमांगी सखी ने राम मंदिर और कृष्ण जन्मभूमि से जुड़े मुद्दों को लेकर कई सवाल उठाए. उन्होंने राम मंदिर में अधिकारियों को महत्वपूर्ण पद दिए जाने और VIP दर्शन के लिए कथित तौर पर पास बिकने का दावा करते हुए सवाल किया कि जब देश में इतने धर्मगुरु मौजूद हैं तो उन्हें जिम्मेदारी क्यों नहीं दी जा रही है.

हिमांगी सखी ने कहा कि वह विपक्ष की इस बात से सहमत हैं कि भक्तों की जगह अधिकारियों को पद दिए जा रहे हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि जब इतने धर्मगुरु हैं और किन्नर समाज के भी धर्मगुरु मौजूद हैं, तो उन्हें मंदिर की व्यवस्था में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी क्यों नहीं दी जा सकती.

कौन हैं ह‍िमांगी सखी?
ह‍िमांगी सखी क‍िन्नर अखाड़ा से संबंध रखने वालीं एक बड़ा नाम है. वह देश की पहली किन्नर कथा वाचक भी हैं. हिमांगी सखी का जन्म गुजरात के बड़ौदा में हुआ था. साल 2024 लोकसभा चुनाव में ह‍िमांगी सखी, पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ने ऐलान के बाद सुर्खियों में आईं थीं. वे 2014 में वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़ चुकी हैं. हिमांगी सखी को महामंडलेश्वर की उपाधि 2019 में दी गई थी.यह उपाधि उन्हें नेपाल के पशुपतिनाथ पीठ के द्वारा दी गई थी.प्रयागराज में हुए कुंभ के दौरान आचार्य महामंडलेश्वर गौरी शंकर महाराज ने उन्हें यह उपाधि दी थी.

‘किन्नरों को कोषाध्यक्ष क्यों नहीं बनाया जा रहा?

महामंडलेश्वर ने कहा कि पुराने समय में राजा-महाराजा और मुगल शासक तक किन्नरों को कोष की जिम्मेदारी देते थे. उनका कहना है कि उस समय किन्नरों को ईमानदारी और निष्ठा के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जाती थीं. उन्होंने सवाल किया कि आज किन्नर धर्मगुरुओं पर भरोसा क्यों नहीं किया जा रहा है.

हिमांगी सखी ने राम मंदिर में VIP दर्शन को लेकर भी दावा किया. उन्होंने कहा कि VIP पास पैसे देकर मिलने की बातें सामने आ रही हैं. उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर वह पहले भी अपनी बात रख चुकी हैं और अब एक बार फिर मंदिर व्यवस्था में पारदर्शिता और धर्मगुरुओं को उचित स्थान देने की मांग कर रही हैं.

कृष्ण जन्मभूमि की कार सेवा में शामिल होने का ऐलान

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण के सवाल पर हिमांगी सखी ने कहा कि अगर कार सेवा होती है तो वह उसमें शामिल होंगी. उन्होंने कहा कि वह शंखनाद करेंगी और बुलडोजर के ऊपर खड़े होकर शंखनाद करने के लिए भी तैयार हैं.

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ‘बुलडोजर बाबा’ बताते हुए कहा कि वह योगी आदित्यनाथ को बहुत मानती हैं.  इसके साथ ही उन्होंने सवाल किया कि जब बुलडोजर दूसरी जगहों पर कार्रवाई करता है तो मथुरा की ईदगाह के मामले में अभी तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई.

ज्ञानवापी मामले पर भी उठाए सवाल

हिमांगी सखी ने काशी विश्वनाथ और ज्ञानवापी मामले का भी जिक्र किया.  उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी से जुड़ा मामला लंबे समय से अदालत में लंबित है. उन्होंने दावा किया कि हिंदू पक्ष को वहां पूजा करने का अधिकार नहीं मिल पा रहा, जबकि मुस्लिम पक्ष नमाज और वजू कर रहा है.

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील करते हुए कहा कि बुलडोजर ‘अर्धनारीश्वर’ के हाथ में दे दिया जाए. हालांकि, यह उनका राजनीतिक और धार्मिक बयान है और मंदिर-मस्जिद से जुड़े विवादित मामलों में अंतिम फैसला अदालतों के निर्णय के अनुसार ही होगा.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

ज्योति कुमारी डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सितंबर 2025 से काम कर रही हैं. ज्योति मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर तथ्य-आधारित, विश्लेषणात्मक और निष्पक्ष डिजिटल खबरें लिखती हैं. जेंडर से जुड़े संवेदनशील विषयों और जनसरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता का मुख्य केंद्र रहा है.ज़ी मीडिया से जुड़ने से पहले, ज्योति ने स्वतंत्र लेखक के रूप में कार्य किया. इस दौरान उन्होंने लैंगिक समानता, सामाजिक न्याय, महिलाओं के अधिकारों और जेंडर से जुड़े मुद्दों पर गहन और विश्लेषणात्मक लेख लिखे. ज्योति के पास यूपी-उत्तराखंड की राजनीति, प्रशासनिक फैसलों, सामाजिक घटनाक्रमों और ट्रेंडिंग मुद्दों पर दैनिक डिजिटल कवरेज, विश्लेषण और तथ्य-जांच पर पकड़ है.ज्योति ने देश के अग्रणी शिक्षण संस्थान जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. जामिया में उनकी अकादमिक पृष्ठभूमि ने उनकी रिसर्च, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और मीडिया एथिक्स (पत्रकारिता के मूल्यों) को मजबूत किया. पत्रकारिता और लेखन के अलावा, ज्योति को पुस्तकें और साहित्य पढ़ने का गहरा शौक है। समसामयिक विषयों, सामाजिक इतिहास और विभिन्न विधाओं की किताबें पढ़ना उनकी विश्लेषणात्मक सोच और लेखन शैली को और अधिक समृद्ध बनाता है.ज्योति कुमारी से आप jktiwari1998@gmail.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप ज्योति कुमारी से एक्स (ट्विटर), फेसबुक और इंस्टाग्राम पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES