SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दिवाली पर पटाखे छुड़ा रहे राष्ट्रपति भवन में तैनात जवान को मारी गोली, पिता ने लगाई न्याय की गुहार

राष्ट्रपति भवन की सुरक्षा में तैनात एक जवान को बागपत में बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया है. जिसका इलाज मेरठ के अस्पताल में चल रहा है. पीड़ित के पिता ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है.

Written By Pooja Singh
Published: Nov 11, 2026, 12:07 PM IST | Updated: Nov 11, 2026, 12:17 PM IST
Join

दीपावली पर बागपत से एक ऐसी दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया है. यहां रमाला थाना क्षेत्र के गोपालपुर खड़ाना गांव में पटाखे जलाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया. बदमाशों ने राष्ट्रपति भवन की सुरक्षा में तैनात जवान सौरभ को गोली मार दी. गोली सिर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन-फानन में घायल को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

क्या बोले पिता जनकराज?
घायल जवान के पिता जनकराज ने बताया कि उनका बेटा राष्ट्रपति भवन, अमृतसर में तैनात है. दिवाली वाले दिन शाम 8 बजे वह छुट्टी पर घर आया था. घर पर बैठकर परिवार के साथ पटाखे छुड़ा रहा था, तभी दो बदमाश आए और मारपीट करने लगे. बात इतनी बढ़ी कि एक ने बड़े लड़के पर प्लास्टिक के डंडे से वार किया और दूसरे ने गोली चला दी. इसके बाद वे मौके से फरार हो गए.

अस्पताल में चल रहा इलाज
उन्होंने बताया कि बेटे का ऑपरेशन हो चुका है और अब उसकी हालत कुछ हद तक सामान्य है. वह फिलहाल अस्पताल में भर्ती है. पिता जनकराज ने बताया कि उनका बेटा शादीशुदा है और उसका 9 महीने का एक बेटा है. परिवार में तीन बेटे हैं. एक बेटा होटल में काम करता है और दूसरा बेटा विनीत कुमार, जो घायल हुआ है, वह पिता के पास ही रहता है.

2-3 बार जेल जा चुके हैं आरोपी
पीड़ित के पिता ने बताया कि जिन लोगों ने गोली मारी है, उनसे पहले भी विवाद हुआ था. पहले भी उन्होंने धमकी दी थी, जिसकी सूचना 112 पर दी गई थी. पुलिस ने थाने में एफआईआर करने को कहा था. थाने में एफआईआर भी कराई गई थी. उसी रंजिश के चलते उन्होंने दिवाली की रात इस वारदात को अंजाम दिया. जनकराज ने बताया कि आरोपी आदतन अपराधी हैं और पहले भी 2-3 बार जेल जा चुके हैं.

पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल
पीड़ित के पिता ने बताया कि अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस कार्रवाई में लगी है, लेकिन देरी हो रही है. परिजनों ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है.

(मेरठ से पारस गोयल की रिपोर्ट)

यह भी पढ़िए: गाजीपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद: समोसा खा रहे युवक को गोलियों से भून डाला, पुरानी रंजिश आई सामने

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES