)
कोटा के छावनी स्थित एरोड्रम सर्किल की थोक फल-सब्जी मंडी में हथियार लेकर पहुंचे युवकों की दबंगई का मामला सामने आया है. आरोप है कि 4 से 5 युवक एक दुकान पर पहुंचे और तलवार लहराते हुए व्यापारी और उसके मुनीम को जान से मारने की धमकी दी. बताया गया कि आरोपी करीब 10 से 15 मिनट तक मंडी में तलवार लहराते रहे. इस दौरान उन्होंने व्यापारी और मुनीम को धमकाया. पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद होने की बात सामने आई है. मामले में कैलाश फ्रूट्स एंड वेजिटेबल कंपनी के संचालक महेश मीणा ने गुमानपुरा थाने में शिकायत दी है. उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
रात 11 बजे दुकान पर हिसाब कर रहे थे व्यापारी और मुनीम
शिकायत के मुताबिक, 10 नवंबर की रात करीब 11 बजे महेश मीणा अपने मुनीम कोमल मीणा के साथ दुकान नंबर B-65 पर हिसाब-किताब कर रहे थे. इसी दौरान 4 से 5 युवक दुकान के बाहर पहुंचे. शिकायत में शाहरुख उर्फ ढिबरी और साबिर उर्फ भूरी के भी युवकों में शामिल होने का आरोप लगाया गया है. व्यापारी के अनुसार, इनमें से एक युवक के हाथ में नंगी तलवार थी.
जातिसूचक अपशब्द कहने और काटने की धमकी का आरोप
महेश मीणा की शिकायत के अनुसार, युवकों ने दुकान के बाहर से उन्हें और उनके मुनीम को जातिसूचक अपशब्द कहे. इस दौरान मुनीम को तलवार से काटने की धमकी भी दी गई. आरोप है कि युवक करीब 10 से 15 मिनट तक तलवार लहराते रहे. इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए. इस पूरी घटना के CCTV कैमरे में कैद होने की बात कही गई है.
व्यापारियों में डर का माहौल, पुलिस से कार्रवाई की मांग
व्यापारी का कहना है कि थोक फल-सब्जी मंडी में रात के समय भी कारोबार चलता है. इस दौरान बड़ी संख्या में व्यापारी और कर्मचारी मौजूद रहते हैं. ऐसे में हथियार लेकर युवकों के पहुंचने और धमकाने की घटना से व्यापारियों में डर का माहौल है. शिकायत में यह आरोप भी लगाया गया है कि कुछ युवक रातभर मंडी में नशा करते हैं और व्यापारियों को परेशान करने के साथ धमकाते हैं.
महेश मीणा ने गुमानपुरा थाना पुलिस और प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. उनका कहना है कि मंडी में व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि वे बिना किसी डर के अपना कारोबार कर स