प्रयागराज के लेटे हनुमान मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब, हनुमान जन्मोत्सव पर दर्शन के लिए लगी लंबी कतारें
हनुमान जन्मोत्सव का पावन पर्व अत्यंत धूमधाम, आस्था और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है. इस अवसर पर संगम तट स्थित विश्व प्रसिद्ध 'बड़े हनुमान जी' यानी लेटे हनुमान मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का भारी हुजूम उमड़ पड़ा है.
मोहम्मद गुफरान/प्रयागराज: संगम नगरी प्रयागराज में हनुमान जयंती का पर्व धूमधाम, आस्था, श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है. हनुमान जयंती के पावन अवसर पर संगम स्थित विश्व प्रसिद्ध बड़े हनुमान जी यानी लेटे हनुमान मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का भारी हुजूम उमड़ पड़ा है. बजरंगबली के दर्शन और पूजन के लिए बड़ी संख्या में भक्त लाइनों में लगकर मंदिर पहुंच रहे हैं. पूरा मंदिर कॉरिडोर बजरंगबली के भक्तों से पटा हुआ है. हनुमान जयंती के मौके पर बजरंगबली का भव्य श्रृंगार हुआ है. बजरंगबली का दरबार खास किस्म के फूलों से सजा है.
हनुमान जन्मोत्सव पर दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
प्रयागराज में हनुमान जयंती के अवसर पर आस्था का जनसैलाब लेटे हुए बजरंगबली के दरबार में देखने को मिल रहा है. सुबह से ही मंदिर में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है. कोई हाथों में फूल-माला लेकर पहुंच रहा है तो कोई बजरंगबली को चोला और प्रसाद चढ़ाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर रहा है. मंदिर परिसर में जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे गूंज रहे हैं. हनुमान जयंती के मौके पर बजरंगबली का ख़ास तरीके से श्रृंगार भी किया गया है.
सुरक्षा व व्यवस्था
श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए दर्शन और व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के बैरिकेटिंग के घेरे से ही श्रद्धालुओं को गुजरना पड़ रहा है. हनुमान जयंती के इस पावन अवसर पर पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय नजर आ रहा है.
दीपोत्सव से पहले प्रयागराज में भक्तिमय माहौल
लेटे हुए बजरंगबली का दर्शन करने पहुंचे श्यामू पाण्डेय का कहना है कि आज हनुमान जन्मोत्सव है और आज के दिन बजरंगबली का दर्शन बहुत ही फलदाई माना गया है. कहा जाता है कि आज के दिन हनुमान जी के दर्शन लाभ से मनोकामनाओ की पूर्ति होती है. वहीं दर्शन करने पहुंचे डॉक्टर संतोष सिंह ने बताया कि सुबह से ही लंबी लाइनें लगीं हुईं हैं. भक्त आनंदित होकर बजरंगबली के दर्शन कर रहें हैं. दीपोत्सव से ठीक एक दिन पहले मनाया जाने वाला बजरंगबली का जन्मोत्सव काफी ख़ास माना जाता है. इसी लिए भक्तगण आज के दिन दर्शन पूजन करने पहुंचते हैं.
त्योहारों पर यूपी में 34 कंपनी PAC तैनात, अयोध्या-वाराणसी को 2-2 कंपनी, दीपोत्सव के लिए स्पेशल फोर्स