App

दिवाली पर घर जाने की टेंशन खत्म ! कोटा-सोगरिया से चल रहीं स्पेशल ट्रेनें, 1.25 लाख यात्रियों को मिलाआराम

दिवाली में घर वापसी करने वाले यात्रियों की लंबी कतारों और भीड़भाड़ को कम करने के लिए रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है. कोटा और सोगरिया स्टेशन से 5 विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है, जिससे त्योहारी सीजन में सफर करने वाले 1.25 लाख से ज्यादा यात्रियों को सीधी राहत मिली है. रेलवे अधिकारियों के मुताबिक अक्टूबर और नवंबर के महीनों में कुल 74 फेरे लगाकर यात्रियों की राह आसान की गई है

दिवाली पर घर जाने की टेंशन खत्म ! कोटा-सोगरिया से चल रहीं स्पेशल ट्रेनें, 1.25 लाख यात्रियों को मिलाआराम
Image Credit: Kota Sogaria Special Trains

 दिवाली और त्योहारी सीजन में घर जाने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी लगाए हैं. पिछले दो महीनों में स्लीपर और एसी श्रेणी की करीब 1300 अतिरिक्त बर्थ बढ़ाई गई हैं. वहीं, 22 कोच वाली विशेष ट्रेन में एक फेरे के दौरान कुल 1696 यात्रियों के सफर करने की क्षमता है. इसमें एसी, स्लीपर और जनरल श्रेणी के कोच शामिल हैं.

एक ट्रेन में 1696 यात्रियों के सफर की क्षमता
22 कोच की स्पेशल ट्रेन में फर्स्ट एसी का एक कोच (20 बर्थ), सेकंड एसी के दो कोच (64 बर्थ), थर्ड एसी के चार कोच (288 बर्थ), स्लीपर के 11 कोच (792 बर्थ) और जनरल के चार कोच (400 सीटें) शामिल है.  इस तरह एक ट्रेन में कुल 1696 यात्रियों के लिए सीट और बर्थ उपलब्ध हैं.

सोगरिया-धनबाद स्पेशल के 40 फेरे
कोटा मंडल से गुजरने वाली और विस्तारित ट्रेनों के संचालन से भी यात्रियों को राहत मिली है. सोगरिया-धनबाद समर स्पेशल (09821/09822) का संचालन 18 जुलाई से 28 नवंबर तक किया गया है. इसके 40 फेरों से 67,840 यात्रियों को यात्रा सुविधा मिली. वहीं जयपुर-बयाना ट्रेन (19721/19722) को भरतपुर तक विस्तारित किया गया है. 6 से 20 नवंबर के बीच इसके 30 अतिरिक्त फेरे संचालित किए जा रहे हैं, जिससे 50,880 यात्रियों को सुविधा मिलेगी. सौरभ जैन, सीनियर डीसीएम, कोटा मंडल ने बताया कि त्योहारी सीजन को देखते हुए कोटा और सोगरिया स्टेशनों से अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है. यात्रियों की संख्या और मांग को देखते हुए जरूरत पड़ने पर ट्रेनों के फेरों में और बढ़ोतरी की जाएगी. रेलवे का प्रयास है कि त्योहारों पर यात्रियों को सुविधाजनक सफर मिल सके.

कोटा-सोगरिया से चलने वाली विशेष ट्रेनें
सोगरिया-दानापुर स्पेशल: 10 अक्टूबर से 16 नवंबर तक 12 फेरे, 20,352 यात्रियों को सुविधा
सोगरिया-मथुरा अनारक्षित स्पेशल (पहला चरण): 14 से 26 अक्टूबर तक 26 फेरे, 44,096 यात्रियों के लिए सीटें
कोटा-पानीपत एक्सप्रेस: 22 से 26 अक्टूबर तक 4 फेरे, 6,784 यात्रियों को सुविधा
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Chetan Gurjar

Chetan Gurjar

चेतन गुर्जर , राजस्थान के टोंक जिले के गांव थड़ी से आते हैं. उन्होंने साल 2019 में जयपुर से पत्रकारिता की शुरुआत की और आज तक (Aaj Tak) के साथ अपनी सेवाएं दीं. फिर साल 2023 में उन्होंने कोटा में रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी संभाली. वे कोटा जिले की प्रमुख खबरों, अपराध, राजनीति, शिक्षा और जनहित से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते रहे हैं. अक्टूबर 2026 से उन्होंने जी मीडिया (Zee Media) के साथ नई शुरुआत की है और अब कोटा में जी मीडिया के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं.
Read More