SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

IIT की तरह ITI छात्रों को भी मिले सम्मान: कौशल दीक्षांत समारोह में बोले पीएम मोदी, हुनर का महत्व बताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल हुए. इस दौरान प्रधानमंत्री ने छात्रों को हुनर का महत्व बताया.

Written By Amitesh Pandey
Published: Nov 21, 2026, 19:38 IST | Updated: Nov 21, 2026, 20:10 IST
Image Credit: ANI (X)
Join

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राजधानी लखनऊ पहुंचे. यहां कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल हुए. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि अंग्रेजों की शिक्षा व्यवस्था ने कौशल को नुकसान पहुंचाया. उन्होंने कहा कि आज भी जब कोई बच्चा आईटीआई में प्रवेश लेता है तो उनके माता-पिता इस बात को छिपाते हैं. खुलकर बात नहीं करते. पीएम मोदी ने कहा कि अब इस सोच और व्यवस्था को बदलने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि आईआईटी के विद्यार्थियों को जितना सम्मान मिलता है, उतना ही सम्मान आईटीआई छात्रों को भी मिलना चाहिए.

पहली बार लखनऊ आयोजित हुआ राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार शाम को 5वें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह शामिल होने के लिए लखनऊ पहुंचे. यहां AITT-2026 के राष्ट्रीय टॉपर्स को सम्मानित किया. इसमें देशभर की ITI के करीब 1500 प्रशिक्षु शामिल हुए. पहली बार दिल्ली से बाहर लखनऊ में राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी मौजूद रहे.

आज का दिन मेरे लिए अहम

छात्रों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मुझे खुशी है कि हमारे मित्र जयंत चौधरी ने कौशल विकास के इतने बड़े कार्यक्रम के लिए लखनऊ को चुना है. आप लोग पहले ही तालियां बजा चुके हैं, लेकिन मुझे अभी भी कुछ कहना है. मुझे विशेष रूप से खुशी है क्योंकि उत्तर प्रदेश से सांसद होने के नाते, यह मेरे लिए बहुत गर्व की बात है. यह मेरा सौभाग्य है कि उत्तर प्रदेश के सांसद के रूप में, मुझे आज देश भर से आए युवा साथियों का स्वागत करने का मौका मिला है. आज आपने अपने जीवन में एक महत्वपूर्ण पड़ाव पार किया है. अब आप सीधे तौर पर राष्ट्र-निर्माण की प्रक्रिया में शामिल होने जा रहे हैं. यह दिन मेरे लिए बहुत मायने रखता है. 

मैकाले की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

पीएम मोदी ने मैकाले की शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल किया. उन्होंने कहा कि जब आक्रमणकारी भारत आए तो सबसे पहले उन्होंने हमारी कारीगरी और कौशल पर प्रहार किया. इसके बाद अंग्रेज आए उन्होंने भी सबसे पहले हमारी कौशल को चोट पहुंचाया. अंग्रेज चतुर थे तो उन्होंने तरीका बदला. पीएम मोदी ने कहा कि मैकाले ने देश के लोगों को ऐसी शिक्षा व्यवस्था थोपी, जिसमें हमारा कौशल सिमटकर केवल कागजी काम करने वाले क्लर्क तैयार करने तक रह गई. अंग्रेजों ने अपने उद्योग को बढ़ावा देने के लिए भारत के कौशल को नष्ट कर दिया.

छात्र मेरे देश की असली संपत्ति

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज मैं बंगाल गया था, वहां इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी यानी IIT के कार्यक्रम में था और जिस ऊर्जा, सपनों, उम्मीदों और आकांक्षाओं के साथ मैं IIT के छात्रों के बीच गया था, उसी उत्साह और जोश के साथ मैं आज इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट यानी ITI के छात्रों के बीच आया हूं. पीएम मोदी ने कहा कि IIT हो या ITI, मेरे लिए ये मेरे देश की असली संपत्ति हैं. ये मेरे देश की क्षमता हैं और ये मेरे देश का भविष्य हैं.   

 

 

यह भी पढ़ें : 'गोल्ड कम खरीदो' कहने के बाद PM मोदी ने एक और भविष्यवाणी कर दी, कहा- लिखकर रख लो...

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वे हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. पत्रकारिता की पढ़ाई भी प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES