SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पवन सिंह की 'लीगल फाइट' में ड्रामा: 3 बार समन के बाद भी नहीं आए पावरस्टार, कोर्ट ने ठोका जुर्माना, पत्नी भी नहीं बचीं

Pawan Singh Divorce Case: भोजपुरी फिल्म स्टार पवन सिंह बलिया के परिवार न्यायालय में पेश नहीं हुए तो कोर्ट ने उनपर एक हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया है. उनकी पत्नी ज्योति सिंह पर भी कोर्ट ने कोई कागज उपलब्ध नहीं करने पर ₹500 का अर्थ दंड लगाया है.

Written By Pooja Singh
Published: Oct 06, 2026, 10:16 AM IST | Updated: Oct 06, 2026, 10:19 AM IST
Join

Pawan Singh Divorce Case/ मनोज चतुर्वेदी: भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार और बिहार से विधान परिषद सदस्य (MLC) पवन सिंह अपनी फिल्मों और गानों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. बलिया की फैमिली कोर्ट में चल रहे भरण-पोषण से जुड़े एक मामले में पेश न होना एक्टर को भारी पड़ गया.

कोर्ट ने पवन सिंह के अदालत में गैरहाजिर रहने पर ₹1,000 का जुर्माना लगाया है. सिर्फ पवन सिंह ही नहीं, बल्कि उनकी पत्नी ज्योति सिंह पर भी जरूरी दस्तावेज उपलब्ध न करने के कारण कोर्ट ने ₹500 का जुर्माना ठोका है.

शादी के बाद ही रिश्तों में आई थी खटास
6 मार्च 2018 को पवन सिंह और ज्योति सिंह की धूमधाम से शादी हुई थी. यह रिश्ता लंबे समय तक पटरी पर नहीं रह सका. शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच कड़वाहट और विवाद शुरू हो गए. इसके बाद मामला अदालत के दरवाजे तक पहुंच गया. जहां पवन सिंह ने आरा न्यायालय में तलाक (Divorce) की अर्जी दाखिल की, वहीं उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने 22 अप्रैल 2022 को बलिया के फैमिली कोर्ट में भरण-पोषण (Maintenance) की याचिका दायर कर दी.

पत्नी ज्योति ने लगाए आरोप 
अदालत में दायर अपनी अर्जी में ज्योति सिंह ने गंभीर आरोप लगाए हैं. ज्योति सिंह का कहना है कि शादी के बाद से ही पवन सिंह ने उन्हें उनके व्यक्तिगत और दैनिक खर्चों के लिए कोई आर्थिक सहायता नहीं दी है. अपने भरण-पोषण का हवाला देते हुए ज्योति सिंह ने कोर्ट से पवन सिंह से ₹5,00,000 हर महीने गुजारा भत्ता दिलाने की मांग की है.

कोर्ट के समन को किया नजरअंदाज
जानकारी के मुताबिक, बलिया फैमिली कोर्ट ने पवन सिंह को कई बार नोटिस जारी किए, लेकिन वह अब तक सिर्फ एक ही बार अदालत में हाजिर हुए हैं. तीन-तीन बार कोर्ट ने समन और नोटिस भेजे, लेकिन पवन सिंह सुनवाई के लिए नहीं पहुंचे. अब अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए उन पर ₹1,000 का जुर्माना लगा दिया है. वहीं, ज्योति सिंह के वकील की ओर से समय पर जरूरी कागजात पेश न करने पर उन पर भी ₹500 का दंड लगाया गया.

स्क्रीन पर अपनी अदाकारी से लाखों दिलों पर राज करने वाले पवन सिंह की असल जिंदगी का यह कानूनी ड्रामा लगातार पेचीदा होता जा रहा है. एक तरफ जहां पत्नी ₹5 लाख हर महीने गुजारा भत्ता पर अड़ी हैं, वहीं दूसरी तरफ कोर्ट की लगातार अनदेखी पवन सिंह के लिए कानूनी मुश्किलें बढ़ा सकती है. अब देखना होगा कि अगली सुनवाई में दोनों पक्ष अपनी-अपनी दलीलों के साथ कोर्ट में हाजिर होते हैं या यह जंग और लंबी खिंचती है. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES