SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जौनपुर में दोहरे हत्याकांड से सनसनी: जमीन विवाद में बेटे ने ही मां और बहन को उतारा मौत के घाट

Jaunpur Double Murder Case: जमीन विवाद में बेटे ने ही अपनी मां पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. मां को बचाने पहुंची बहन को भी भाई ने मौत के घाट उतार दिया.

Written By Amitesh Pandey
Published: Sep 18, 2026, 10:05 PM IST | Updated: Sep 18, 2026, 10:08 PM IST
Image Credit: Jaunpur Double Murder Case (File Photo)
Join

अजीत सिंह/जौनपुर: जौनपुर के नेवढ़िया थाना क्षेत्र के सैदुपुर गांव में पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया. एक युवक पर अपनी 70 वर्षीय मां और 40 वर्षीय शादीशुदा बहन की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या करने का आरोप है. घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई.

दोहरे हत्याकांड से सनसनी 
पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान शीतला देवी (70) और उनकी बेटी गौरा देवी (40) के रूप में हुई है. आरोपी को पुलिस ने मौके से हिरासत में लेकर कथित वारदात में इस्तेमाल कुल्हाड़ी बरामद कर ली है. बताया जा रहा है कि परिवार में लंबे समय से जमीन और मां को मिलने वाली पेंशन को लेकर विवाद चल रहा था. शीतला देवी के पति राजपति पटेल सेवानिवृत्त शिक्षक थे. दंपति की छह बेटियां और सबसे छोटा बेटा भूपेंद्र पटेल था. परिजनों के मुताबिक, भूपेंद्र के व्यवहार को लेकर परिवार में पहले भी विवाद होते रहे थे.

छोटी बेटी को संपत्ति वसीयत की 
परिवार के लोगों के अनुसार, करीब छह वर्ष पहले सेवानिवृत्त शिक्षक ने अपनी संपत्ति को लेकर अपनी सबसे छोटी बेटी गौरा देवी के पक्ष में वसीयत की थी. इसके बाद संपत्ति को लेकर पारिवारिक विवाद कानूनी प्रक्रिया तक पहुंच गया. बाद में जमीन का बंटवारा हुआ, जिसमें कुछ हिस्सा बहनों और शेष हिस्सा मां व बेटे के हिस्से में आने की बात बताई जा रही है.

जमीन विवाद में उतारा मौत के घाट 
मां की पेंशन और जमीन से जुड़े मामलों को लेकर भी मां-बेटी और बेटे के बीच विवाद होने की बात सामने आ रही है. इसी दौरान शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे घर में किसी बात को लेकर मां, बेटे और बेटी के बीच कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपी पर घर से कुल्हाड़ी लाकर पहले अपनी मां पर हमला करने का आरोप है.

मां को बचाने पहुंची बेटी पर भी वार 
हमले में गंभीर रूप से घायल शीतला देवी की मौके पर ही मौत हो गई. मां को बचाने पहुंची बेटी गौरा देवी पर भी आरोपी ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उसकी भी मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. ग्रामीणों के मुताबिक, घटना के बाद आरोपी काफी देर तक मौके पर मौजूद रहा. सूचना मिलने पर पुलिस टीम गांव पहुंची और आरोपी को घर से हिरासत में ले लिया. उसकी निशानदेही पर कथित हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद की गई.

10 थानों की फोर्स बुलाई गई 
घटना की गंभीरता को देखते हुए आसपास के करीब दस थानों की पुलिस फोर्स मौके पर बुला ली गई. अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं और क्षेत्राधिकारी मछलीशहर समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी ली. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
परिवार की ओर से पुलिस को लिखित तहरीर नहीं दी गई है. तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच किए जाने की बात पुलिस अधिकारियों द्वारा बताई जा रही है.

आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया
पूरी घटना की जानकारी देते हुए एसपी ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया कि इन लोगों का पारिवारिक विवाद चल रहा था काफी दिनों से आज किसी बात से नाराज भूपेंद्र पटेल ने अपनी मां और अपनी बहन को कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी घटना की जानकारी मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पहुंचकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर आल्हा कत्ल बरामद कर लिया गया है और मामले जांच की जा रही है. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES