SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

‘तुम्हें किसी का नहीं होने दूंगी’.....पत्नी ने प्राइवेट पार्ट पर चाकू से वार कर किया लहूलुहान

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच विवाद के दौरान चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि पत्नी शबनम ने पति नदीम के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से वार कर दिया. घटना के पीछे पति के दूसरी महिला से संबंध होने का शक बताया जा रहा है.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Oct 09, 2026, 02:39 PM IST | Updated: Oct 09, 2026, 02:44 PM IST
Image Credit: Meerut Lisari Gate Crime
Join

पारस गोयल/मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से पति-पत्नी के रिश्ते को तार-तार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र में दूसरी महिला से अवैध संबंधों के शक में एक पत्नी ने खौफनाक कदम उठाते हुए धारदार चाकू से पति के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया. वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है.

'तुम्हें किसी और का नहीं होने दूंगी' कह कर किया वार
मिली जानकारी के अनुसार, लिसाड़ी गेट क्षेत्र निवासी नदीम का उसकी पत्नी शबनम से पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था. पत्नी को शक था कि नदीम के किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध हैं. इसी शक के चलते दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद शबनम ने आपा खो दिया और "तुम्हें किसी का नहीं होने दूंगी" कहते हुए रसोई में रखे चाकू से पति के प्राइवेट पार्ट पर ताबड़तोड़ वार कर दिया.

खून से लथपथ पति अस्पताल में भर्ती, आरोपी पत्नी गिरफ्तार
चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग और पुलिस मौके पर पहुंची. खून से लथपथ नदीम को तत्काल पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने मौके से हमलावर पत्नी शबनम को हिरासत में ले लिया और वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है.

"थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र में पारिवारिक विवाद और अवैध संबंधों के संदेह में एक महिला द्वारा अपने पति पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है. पीड़ित को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है और सुसंगत धाराओं में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।" संग्राम सिंह (सीओ कोतवाली, मेरठ)

नदीम (पीड़ित पति) ने कहा कि, "मेरी पत्नी मुझ पर किसी और महिला से संबंध होने का झूठा शक करती थी। इसी बात को लेकर घर में झगड़ा हुआ और उसने अचानक चाकू से मेरे ऊपर हमला कर दिया।"

पीड़ित के मुताबिक दोनों की शादी को करीब साढ़े सात साल हो गए हैं. दोनों के कोई बच्चा नहीं है. उसका कहना है कि पत्नी कई बार उससे लड़ चुकी है. वो समझती है कि मेरे बच्चा नहीं हुआ तो कहीं ये दूसरी शादी नहीं कर ले.

लखनऊ में डबल मर्डर से सनसनी: होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला घोंटकर हत्या की, फिर थाने पहुंचकर किया सरेंडर

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES