SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'इंशाअल्लाह अपना 100% दूंगा...' आर्मी चेकपोस्ट उड़ाने की खौफनाक साजिश, आतंकी की चैट लीक!

मेरठ से गिरफ्तार संदिग्ध उजैद के मोबाइल और ऑनलाइन बातचीत से सेना पर आत्मघाती हमले की कथित साजिश का खुलासा हुआ है. उसके मोबाइल की जांच के दौरान उसके ऑनलाइन नेटवर्क का पता चला है.

Written By K. Raj Mishra
Published: Nov 25, 2026, 14:33 IST | Updated: Nov 25, 2026, 14:57 IST
Image Credit: आर्मी चेकपोस्ट उड़ाने की खौफनाक साजिश, आतंकी की चैट लीक! (AI तस्वीर)
Join

उत्तर प्रदेश के मेरठ से गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी उजैद की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने उसके खतरनाक इरादों का खुलासा किया है. जांच एजेंसियों के मुताबिक, पकड़ा गया संदिग्ध आतंकी उजैद काफी दिनों से पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में था और वह भारत में अपने साथियों के साथ मिलकर बड़े हमले की साजिश रच रहा था. उसके निशाने पर भारतीय सेना का थी. जानकारी के मुताबिक, संदिग्ध के व्हाट्सअप चैट से सुरक्षा एजेंसियों को कई अहम डिजिटल सुराग मिले हैं. पकड़े गए आतंकी के व्हाट्सअप चैट में एक 005 brigade नाम से ग्रुप मिला है. इस ग्रुप में सिर्फ 5 सदस्य दिखाई दे रहे हैं.

आतंकी की चैट पढ़कर पुलिसवाले हैरान!

सूत्रों के मुताबिक, ग्रुप में ड्रग्स नाम से एक पाकिस्तान हैंडलर भी जुड़ा हुआ था. सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, उजैद सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम, सेशन और सिग्नल एप के जरिए युवाओं को जिहाद और आतंकी गतिविधियों के लिए उकसाता था. उसके व्हाट्सअप की जांच करने पर पता चला कि वह एक सैन्य चेकपोस्ट को उड़ाने की बात कर रहा था. इसमें आतंकी अपने हैंडलर से बात कर रहा था. सेना की चेकपोस्ट पर फिदायीन हमला करने की कथित योजना सामने आने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया.

आतंकी- हम सो गए थे

उजैद- अच्छा भाई क्या प्लान है भाई

आतंकी- प्लान ये है कि साजिद को बम जैकेट पहनाकर इंडियन आर्मी चेकपोस्ट पर भेजना है और बॉम्ब (धमाका) कर देना है. ओके.

उजैद- ओके

आतंकी- मैं रेडी हूं. इंशाअल्लाह, मैं अपना 100 परसेंट दूंगा. इंशाअल्ला, पूरा चेकपोस्ट उड़ा दूंगा.

उजैद- कहां है जैकस्ट्स?

आतंकी- बना लेंगे घर में ही.

कश्मीर में सेना पर हमले की साजिश

उजैद को मंगलवार (24 नवंबर) को कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम नगर ने संयुक्त कार्रवाई में हापुड़ से गिरफ्तार किया गया था. उजैद के खिलाफ नवंबर 2025 में जम्मू-कश्मीर के थाना बाहु फोर्ट में मुकदमा दर्ज हुआ था. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, 8 नवंबर 2025 की सामने आई कथित चैट में पाकिस्तानी हैंडलर आमिर हमजा ने जम्मू-कश्मीर में सेना की चेकपोस्ट को निशाना बनाने की बात कही थी. बातचीत में मोहम्मद साजिद को विस्फोटक जैकेट पहनकर आत्मघाती हमला करने के लिए तैयार बताया गया था. इसी दौरान उजैद ने जैकेट के बारे में सवाल भी किया था. हैंडलर ने जवाब दिया था कि इसकी व्यवस्था कर ली जाएगी.

रिपोर्ट- राजू राज

ये भी पढ़ें- LoC पर हलचलः कठुआ में मिला 'टॉय एयरप्लेन', संदिग्ध गुब्बारे से भेजा गया सीक्रेट संदेश! सुरक्षा एजेंसियां चौकन्ना

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES