SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मेरठ जेल में मुस्कान की दीपावली, रंगोली प्रतियोगिता में रविता के साथ दिखाएगी हुनर

मेरठ जिला कारागार में दीपावली पर विशेष आयोजन किया जा रहा है. नीला ड्रम हत्याकांड की आरोपी मुस्कान और रविता समेत करीब 40 महिला बंदी रंगोली प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Nov 08, 2026, 10:46 AM IST | Updated: Nov 08, 2026, 10:49 AM IST
Image Credit: Diwali at Meerut Jail (Ai photo)
Join

पारस गोयल/मेरठ: दीपावली के मौके पर मेरठ जिला कारागार में भी उत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं. जेल की महिला बैरक में रंगोली प्रतियोगिता समेत कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इस बार चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड की आरोपी मुस्कान और उसकी साथी बंदी रविता भी रंगोली प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी.

दीपावली को लेकर मेरठ जिला कारागार में भी खास तैयारियां चल रही हैं.  जेल अधीक्षक ने बताया कि जिला कारागार मेरठ में दीपावली का उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है. बंदियों में इस पर्व को लेकर काफी उत्साह रहता है.

जेल अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि दीपावली पर सत्य की विजय के आदर्श को मानते हुए सभी बंदी अपने-अपने हिसाब से पूजा करते हैं. विशेष रूप से महिला बैरक में कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं, जिनमें रंगोली प्रतियोगिता सबसे प्रसिद्ध है.महिलाएं कई दिन से इसकी तैयारी कर रही हैं.

निःशुल्क दीपदान व्यवस्था

मेरठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया कि जो भी बंदी दीपदान करना चाहता है, उसे कारागार प्रशासन की तरफ से निःशुल्क दीये और मोमबत्तियां उपलब्ध कराई जा रही हैं. इसके अलावा जेल में निर्मित दिए और मोमबत्तियां आउटलेट पर बिक्री के लिए भी रखी जा रही हैं, ताकि महिलाओं के परिश्रम का फल उन्हें मिल सके.

चर्चित आरोपी मुस्कान भी प्रतियोगिता में

मेरठ के चर्चित 'नीला ड्रम हत्याकांड' की आरोपी मुस्कान और उसकी साथी बंदी रविता भी जेल में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं. दोनों ने रंगोली के लिए जरूरी रंग और अन्य सामग्री जेल प्रशासन से ले ली है. जेल अधीक्षक ने बताया कि दोनों ने इसके लिए रंग, सामान और सामग्री ले ली है.

महिला बैरक में लगभग 40 महिलाओं ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया है, बुजुर्ग महिलाओं को छोड़कर सभी भाग ले रही हैं। कुछ महिलाएं अकेले छोटी-छोटी रंगोली बनाएंगी, तो कुछ 4-5 की टीम बनाकर बड़ी रंगोली बनाएंगी। मुस्कान और रविता भी इसी तरह अपनी रंगोली बनाएंगी और दीपावली पर जलने वाले दीयों, मोमबत्तियों और सजावट की अन्य चीजें बनाने में भी सहयोग कर रही हैं. कारागार की सजावट इस उत्सव पर देखने लायक होती है.

दीपावली की भीड़ के बीच इटावा स्टेशन पर 'बम', 2 घंटे चला महा-सर्च ऑपरेशन! फैली सनसनी

काशी में यम दीपदान की अनूठी परंपरा, घाटों पर 14 दीये; जानें क्यों नहीं सताता यम का भय

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES