SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मथुरा में महामंथन: यूपी की सत्ता का नया प्लान तैयार, बूथ से लेकर टिकट तक BJP ने कसी कमर

मथुरा में बीजेपी की दिवसीय चिंतन शिविर का समापन हो गया. इसमें बीजेपी की जीत की है​ट्रिक लगाने पर व्यापक मंथन हुआ. पार्टी कार्यकर्ताओं को जीत के संकल्प के साथ भेजा गया.

Written By Amitesh Pandey
Published: Nov 17, 2026, 17:36 IST | Updated: Nov 17, 2026, 17:41 IST
Image Credit: Z Creative (AI Image)
Join

भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा के फरह स्थित परखम में चल रही भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय गहन चिंतन एवं योजना बैठक मंगलवार शाम 4 बजे संपन्न हो गई. साल 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार जीत की हैट्रिक लगाने के संकल्प के साथ इस बैठक में व्यापक मंथन किया गया. इस महत्वपूर्ण योजना बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष, उत्तर प्रदेश के प्रभारी विनोद तावड़े, दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, राज्यसभा सांसद प्रकाश पाल, वरिष्ठ नेता रविकांत मिश्रा सहित पार्टी के करीब 50 से 55 वरिष्ठ नेता, चिंतक और सभी छह संगठनात्मक क्षेत्रों के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे.

दो दिवसीय चिंतन शिविर का समापन

बैठक के पहले दिन सोमवार को करीब 7 घंटे तक संगठन की मजबूती और आगामी चुनाव की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया, जिसकी रिपोर्ट मंगलवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के समक्ष रखी गई. राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चुनावी तैयारियों की समीक्षा करने के साथ ही विधायकों के कामकाज की रिपोर्ट भी ली. मंथन के दौरान राष्ट्रीय और स्थानीय नेतृत्व के बीच बेहतर तालमेल, सरकार और संगठन के बीच समन्वय तथा जनसंपर्क अभियानों के जरिए जनता के बीच पार्टी की पकड़ मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया. इसके साथ ही यह भी तय हुआ कि चुनाव से पहले क्षेत्रीय अध्यक्षों की तैनाती के बाद अब आलाकमान की एक नई केंद्रीय टीम तैनात की जाएगी, जो टिकट वितरण से लेकर चुनावी गतिविधियों की निगरानी करेगी और सीधे राष्ट्रीय नेतृत्व को रिपोर्ट सौंपेगी.

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर बनी रणनीति

बैठक की शुरुआत और समापन के संदेश पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि श्रीकृष्ण की भूमि पर बैठक का आगाज 'राधे-राधे, राधे-राधे कमल खिला दे' के उद्घोष के साथ हुआ. उन्होंने बताया कि पार्टी के 2 करोड़ से अधिक सदस्यों और ढाई लाख से अधिक सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की रणनीति बनाई गई है. राज्यसभा सांसद प्रकाश पाल ने भी इसे मथुरा बैठक का मुख्य संदेश बताया.

अयोध्या हमारी हो गई अब मथुरा की बारी है

समापन के बाद बाहर निकले नेताओं के बयानों में पार्टी की आगामी राजनीतिक दिशा साफ झलकी. उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि का मुद्दा उठाते हुए कहा कि अयोध्या हमारी हो गई है और अब मथुरा की बारी है. उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके सपने चूर-चूर होंगे और यदि वे वास्तव में कृष्ण भक्त हैं, तो मथुरा में भव्य मंदिर निर्माण के लिए कारसेवक के रूप में आने की तैयारी करें.

सपा को सैफई भेजने का काम करेंगे

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "भाजपा सरकार प्रचंड बहुमत से उत्तर प्रदेश में बनने जा रही है. आज राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन मिला. कार्यकर्ता बड़े उत्साह और आत्मविश्वास के साथ यहां जो चिंतन हुई और कार्य योजना की बैठक थी, उससे बहुत कुछ लेकर जा रहा है और समाजवादी पार्टी को सैफई भेजने जा रहा है. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के मुंगेरी लाल के जो हसीन सपने हैं, उनको चूर-चूर करने जा रहा है और कमल खिलने जा रहा है. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रति जो जन भावनाएं हैं, वह हमारी सबसे बड़ी ताकत है. देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में, यह डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों से भारतीय जनता पार्टी का चारों तरफ बम-बम हो रहा है."

सपा का 2017 जैसा होगा हश्र

श्री कृष्ण जन्मभूमि को लेकर उन्होंने कहा, "श्री कृष्ण जन्मभूमि पर शीश नवाते हैं और हमने कल भी कहा था और आज भी कहते हैं कि अयोध्या हुई हमारी है, मथुरा की अब बारी है और अखिलेश यादव से कहेंगे कि अगर वास्तव में वह कृष्ण भक्त हैं तो भगवान श्री कृष्ण की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण करने के लिए कार सेवक के रूप में मथुरा आने की तैयारी करें तो शायद उनकी साइकिल यानी सपा की नाव डूबने से बच जाए और जो हैसियत उनकी 2017 में थी, उतनी बनी रह जाए, लेकिन आज सपा का उसके अलावा कोई भविष्य दिखाई नहीं आ रहा."

कार्यकर्ताओं के दम पर जन-जन तक पहुंचेंगे

वहीं, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के दम पर जन-जन तक पहुंचेगी और सपा व इंडी गठबंधन के झूठ-फरेब की राजनीति नहीं चलेगी, क्योंकि उत्तर प्रदेश विकास और कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर आगे है. बैठक के समापन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन हेलीकॉप्टर से दिल्ली के लिए रवाना हो गए.

(मथुरा से कन्हैया लाल शर्मा की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें : यूपी में BJP विधायकों का कट सकता है टिकट! किसी की बदलेगी सीट, मिशन-2027 के लिए तैयार हुआ नया फॉर्मूला
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES