SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

शिकोहाबाद टायर फैक्ट्री में भीषण आग: 2 KM दूर तक दिखाई दीं आग की लपटें, इलाके में हड़कंप

Firozabad News: शिकोहाबाद में टायर रिसाइकलिंग फैक्ट्री में रविवार दोपहर को आग लगने के बाद हड़कंप मच गया.

Written By Amitesh Pandey
Published: Oct 04, 2026, 03:44 PM IST | Updated: Oct 04, 2026, 05:19 PM IST
Image Credit: Firozabad Fire
Join

प्रमेंद्र कुमार/फिरोजाबाद: फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में टायर रिसाइकलिंग फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. आग की लपटें कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दीं. आग की सूचना पर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं. और आग पर काबू पाया जा रहा है. फिलहाल अभी आग से किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं आई है. फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर आग बुझा रही है. आग के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.

आग की लपटें दूर तक दिखीं
जानकारी के मुताबिक, शिकोहाबाद के उरमुरा किरार गांव में टायर से तेल निकालने की फैक्ट्री है. रविवार दोपहर करीब ढाई बजे फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई. आग की लपटे 2 किलोमीटर दूर से लोगों को दिखाई देने लगीं. सूचना पर जिलेभर से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं. वहीं, तीन जेसीबी की मदद से आसपास रखे टायरों को हटाया जा रहा है.

पहले भी लग चुकी है आग 
इससे पहले भी इस फैक्ट्री में इसी तरह भीषण आग लग चुकी है. मौके पर शिकोहाबाद अग्निशमन प्रभारी और मुख्य अग्निशमन अधिकारी सत्येंद्र पांडे मौके पर मौजूद हैं. फायर कर्मियों द्वारा आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है. मुख्य अग्निशमन अधिकारी सतेंद्र पांडेय ने बताया कि फायर की गाड़ियों में पानी खत्म हो जा रहा है. इसलिए अन्य जगहों से दमकल की गाड़ियां मंगाई गई हैं. आग पर काबू पा लिया जाएगा.

टायर की वजह से फैलती गई आग 
वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले भी इस फैक्ट्री में आग लग चुकी है. आग से फैक्ट्री में कितन मजदूर अंदर फंसे हैं, अभी इस बारे में सूचना नहीं आ पाई है. क्योंकि फैक्ट्री में टायर से तेल निकालने का काम हो रहा था. फैक्ट्री में बड़ी संख्या में टायर रखे हैं. आग लगने के बाद टायर की वजह से आग भड़कती गई. आग लगने के बाद फैक्ट्री में लगा पानी का पंप भी नहीं काम कर रहा. इसके चलते आग बुझाने के लिए पानी दूर से मंगाया जा रहा है. 

बहराइच में किसान जिंदा जला 
वहीं, बहराइच के मुर्तिहा क्षेत्र के नैबना गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 50 साल के किसान राम बचन यादव की जिंदा जलकर मौत हो गई. बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद में पेट्रोल छिड़क किसान द्वारा खुद आग लगाने की आशंका है. किसान की जिंदा जलकर मौत हो गई. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस जांच में जुटी है. 
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES