SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

महराजगंज में पटाखा विवाद से थाने में तूफान! हेड मुहर्रिर ने खाया जहर, सुसाइड नोट से पुलिस महकमे में हड़कंप

महराजगंज के निचलौल थाने में तैनात हेड मुहर्रिर विशाल सिंह ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की. इससे पहले उन्होंने एक सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उन्होंने थाना प्रभारी समेत सात लोगों पर प्रताड़ना के आरोप लगाए गए हैं.

Written By Pooja Singh
Published: Nov 09, 2026, 04:42 PM IST | Updated: Nov 09, 2026, 04:48 PM IST
Join

यूपी के महराजगंज जिले के निचलौल थाने से एक ऐसी चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिसने पूरे पुलिस महकमे को हिला कर रख दिया है. थाने में तैनात हेड मुहर्रिर विशाल सिंह ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की कोशिश की. यह कदम उठाने से पहले उन्होंने एक सुसाइड नोट लिखकर अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाया था, जिसे देखकर महकमे में हड़कंप मच गया.

पटाखों के विवाद से शुरू हुआ पूरा मामला
आनन-फानन में उन्हें सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया. जहां से उन्हें रेफर कर महराजगंज के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाए गए सुसाइड नोट में उन्होंने निचलौल थाना प्रभारी योगेन्द्र राय पर गंभीर आरोप लगाए हैं. विशाल सिंह का आरोप है कि पकड़े गए पटाखों में से कुछ पटाखे निकाल लिए गए. जबकि बाकी पटाखों में से करीब 40 फीसदी पटाखे कथित तौर पर दबाव बनाकर आरोपी कौमेन अली को दिलवा दिए गए.

इस सुसाइड नोट में इस काम में कारखास आनंद सिंह की भूमिका का भी जिक्र किया गया है. यही नहीं विशाल सिंह का कहना है कि इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो उन्होंने अपने मोबाइल में बनाया था.

यह भी पढ़िए: चाय की चुस्की के बीच गोलियों की तड़तड़ाहट: मुरादाबाद में कैंटीन पर सरेआम युवक का कत्ल, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर

थाना प्रभारी समेत सात लोगों पर गंभीर आरोप
विशाल सिंह ने अपने नोट में आगे आरोप लगाया है कि पटाखों के बंटवारे के बाद उन्हें ही चोर घोषित कर अपमानित किया गया. उनका कहना है कि इस कथित बेइज्जती से वह मानसिक रूप से बेहद आहत थे. पत्र में थाना प्रभारी योगेन्द्र राय, सिपाही मनीष सिंह, आनंद सिंह के अलावा विधायक, विशाल यादव, भोलू यादव और आलोक शर्मा के नाम लिखे गए हैं. कुल सात लोगों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है.

हालांकि ये सभी आरोप फिलहाल सुसाइड नोट में किए गए दावों पर आधारित हैं. इनकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और संबंधित लोगों का पक्ष सामने आना बाकी है.

पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. एक तरफ हेड मुहर्रिर विशाल सिंह अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं, तो दूसरी तरफ उनके व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाए गए सुसाइड नोट ने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली और जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

फिलहाल इस मामले में उच्च अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है और पुलिस महकमा बचता हुए नजर आ रहा है.

(महराजगंज से अमित त्रिपाठी की रिपोर्ट)

हेल्पलाइन : जीवन अनमोल है. किसी को भी किसी भी कारण हताशा, निराशा या डिप्रेशन हो तो कोई भी गलत कदम उठाने से पहले सरकार के हेल्‍पलाइन नंबर +91 9630899002, +91 7389366696 पर संपर्क करें.

यह भी पढ़िए: बांदा में दर्दनाक हादसा: नदी में नहाने गए 3 भाइयों की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES