App

शिवा शर्मा हत्याकांड में नया मोड़: नेपाल में रिक्शे पर घूम रही श्रद्धा दुबे, 25 हजार का इनामी ऋषभ राय जिला बदर

Lucknow Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के शिवा शर्मा हत्याकांड में पुलिस एक्शन मोड में है. जहां एक ओर पुलिस ने शिवा को धमकी देने वाले अलीगंज थाने से 25 हजार के इनामी बदमाश ऋषभ राय को जिला बदर कर दिया है, वहीं तमाम कोशिशों के बाद भी मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे पुलिस के हाथ नहीं आई है. उसका एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वह नेपाल में रिक्शा पर घूमती नजर आ रही है. हालांकि, ज़ी मीडिया इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

शिवा शर्मा हत्याकांड में नया मोड़: नेपाल में रिक्शे पर घूम रही श्रद्धा दुबे, 25 हजार का इनामी ऋषभ राय जिला बदर

Lucknow Shiva Sharma Death Case/ नंदन श्रीवास्तव: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की रहस्यमयी मौत का मामला अब फिल्मी थ्रिलर से भी ज्यादा पेचीदा होता जा रहा है. पुलिस ने श्रद्धा के करीबी शिवा शर्मा को धमकी देने वाले 25 हजार के इनामी बदमाश ऋषभ राय को जिला बदर कर दिया है, लेकिन कारोबारी की मौत के कई दिन बीत जाने के बाद भी कमिश्नरेट लखनऊ की पुलिस मुख्य आरोपी लिव-इन पार्टनर और मॉडल श्रद्धा दुबे को पकड़ने में नाकाम रही है.

अपनी लग्जरी कारों में चलने वाली श्रद्धा इस वारदात के बाद लखनऊ से फरार होकर नेपाल जा पहुंची है, जहां वह कभी ई-रिक्शा तो कभी साइकिल रिक्शा पर बैठकर बेखौफ घूमती नजर आ रही है.

पुलिस के हाथ अब भी खाली, वीडियो हो रहे वायरल
श्रद्धा दुबे के एक के बाद एक वीडियो वायरल हो रहे हैं, जो पुलिस तंत्र को खुला चैलेंज दे रहे हैं. ताजा वीडियो 10 अक्टूबर की सुबह करीब 6:30 बजे का बताया जा रहा है, जिसमें श्रद्धा नेपाल सीमा के पास अपनी बहन रश्मि और दो अन्य साथियों के साथ रिक्शे पर बैठी दिखाई दे रही है. हैरानी की बात यह है कि हत्या के बाद से आरोपी लगातार सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश जारी कर रही है, लेकिन हाईटेक संसाधनों से लैस लखनऊ पुलिस उसके डिजिटल फुटप्रिंट और सोर्स तक पहुंचने में पूरी तरह गच्चा खा रही है.

इनामी बदमाश ऋषभ राय पर चला चाबुक
इस बीच पुलिस ने शिवा हत्याकांड से जुड़े अन्य आरोपियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. मृतक शिवा शर्मा को धमकी देने वाले और अलीगंज थाने से 25 हजार के इनामी बदमाश ऋषभ राय को जिला बदर कर दिया गया है. पुलिस लंबे समय से श्रद्धा के इस करीबी की तलाश में थी. हाल ही में उसके घर पर 82 की कार्रवाई करते हुए घर डुगडुगी पीटी गई. साथ ही लखनऊ कमिश्नरेट ने उसके जिले में प्रवेश पर भी पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है. आपको बता दें, शिवा शर्मा को धमकी देने का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.

नेपाल बॉर्डर पर पुलिस का पहरा
श्रद्धा और उसके साथियों की धरपकड़ के लिए लखनऊ पुलिस की चार टीमें भारत-नेपाल बॉर्डर पर डेरा डाले हुए हैं. जांच एजेंसियों को उसकी आखिरी लोकेशन नेपाल के दांग जिले के भालुवांग इलाके में मिली है. फिलहाल आरोपियों ने भारतीय मोबाइल नंबर बंद कर लिए हैं, इसलिए अब नेपाली सिम कार्ड और स्थानीय पुलिस की मदद से संभावित ठिकानों की छानबीन की जा रही है. अब देखना यह होगा कि नेपाल की गलियों में रिक्शे की सवारी कर रही इस आरोपी तक पुलिस का शिकंजा कब कस पाता है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Pooja Singh

Pooja Singh

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More